छात्रों ने फीस वसूली के खिलाफ कॉलेज में किया हंगामा
Aug 19 2020
ग्वालियर। ग्वालियर के प्रतिष्ठित माधव इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एंड साइंस के छात्रों में फीस वसूली के खिलाफ कॉलेज में हंगामा कर दिया। छात्रों ने 2 घंटे तक मेन गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया और किसी को भी कॉलेज के अंदर या बाहर नहीं जाने दिया। खास बात ये है कि फीस वसूली के खिलाफ चल रहे इस प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति छात्रों से बातचीत के लिए आगे नहीं आया।
दरअसल कॉलेज में लॉकडाउन के कारण यहां लगने वाली क्लासेज स्थगित हैं। छात्रों का कहना है कि वह ट्यूशन फीस देने के लिए तैयार हैं। लेकिन वेलफेयर फीस लेबोरेटरी फीस सहित अन्य फीस जमा करने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के कारण यह फीस छात्रों से नहीं वसूली जानी चाहिए। इसी को लेकर छात्रों ने कॉलेज के मु य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
खास बात यह है कि छात्रों का प्रदर्शन मेन रोड पर और कॉलेज के मु य द्वार पर चलता रहा। लेकिन प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति उनसे बातचीत के लिए आगे नहीं आया। छात्र उदित तिवारी और देवेश शर्मा का कहना है कि वह इससे पहले जिला प्रशासन को भी अन्य किसी प्रकार की फीस वसूलने के खिलाफ ज्ञापन दे चुके हैं। उन्हें एसडीएम द्वारा फीस नहीं वसूलने का भी आश्वासन दिया गया था। उसके बावजूद कालेज प्रबंधन इस पर आमादा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









