शिकायत करने थाने पहुंची महिला को भगाया
Aug 19 2020
ग्वालियर। समस्या से परेशान एक महिला जब कंपू थाने शिकायत लेकर पहुंची तो कंपू थाने में पदस्थ टीआई ने महिला की शिकायत न सुनते हुए उसे दुत्कार कर भगा दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो टीआई गुस्से में आग बबूला होकर अपने चे बर से बाहर आते हुए पीडित महिला को फटकार लगा दी। बाद में पहले से ही परेशान महिला अपने पांव वापस लौट आई।
ये है मामला
अमित कुश्वाह ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसकी बहन नीता के पति सुनील कुशवाह की एक माह पहले कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। बहन के पति का इलाज इंदौर के एक हॉस्पीटल व उसके बाद ग्वालियर के नवजीवन हॉस्पीटल में इलाज चला था। उसके बाद हालत ज्यादा खराब होने पर जेएएच में भर्ती कर दिया गया था। जहां पर 16 जुलाई को उनकी मौत हो गई। उन्होने बताया कि उनकी बहन नीता पर कुछ लोन चल रहा है, जिसके लिए उन्हे अपने पति के इलाज के समय की फाइल की जरूरत है, जो कि इलाज के समय उन्होने डयूटी पर पदस्थ डॉक्टरों को दे दी थी। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक जेएएच के डॉक्टरों द्वारा इलाज की फाइल मेरी बहन को नही दी। बीते रोज भी मेरी बहन फाइल के लिए जेएएच गई थी, तब भी डॉक्टरों ने फाइल देने से मना कर दिया। जिसकी शिकायत लेकर वह कंपू थाने में गई हुई थी। लेकिन अपनी परेशानी बताने महिला व उनके साथ अन्य रिश्तेदार जैसे ही टीआई के चे बर में गए वैसे ही टीआई कंपू केएन त्रिपाठी आग बबूला हो गए और दुत्कारते हुए परेशान महिला और उनके अन्य लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया । जिसके बाद शिकायत करने पहुचंी महिला वापस आ गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









