ऑटो में खून से लथपथ लाश मिलने से मचा हडकंप
Aug 19 2020
ग्वालियर शहर में बुधवार को पांच शव मिलने से एक बार क्राइम का ग्राफ फिर बढ गया। बुधवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग अलग जगहों पर पांच शव मिलने से पुलिस भी चक्कर घिन्नी हो गई। तभी दोपहर के समय रोशनी घर रोड पर ऑटो में एक खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है।
इंदरगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोशनी घर रोड पर ऑटो मे खून से लथपथ एक लाश मिलने से हडकंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा ऑटो एमपी07आरए1756 के पीछे की सीट के नीचे एक लाश पडी हुई थी और सीट पर खून पसरा हुआ था। ऑटो का नंबर परिवहन विभाग की साइट पर कमल प्रजापति निवासी दुर्गेशपुरी गदाईपुरा ने नाम से दर्ज है। पुलिस ने मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है।
इनका कहना है
रोशनी घर रोड पर ऑटो में एक लाश मिली है।मामले की छानबीन की जा रही है।अभी कुछ नही कहा जा सकता कि शव किसका है।
पंकज त्यागी टीआई इंदरगंज ग्वालियर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









