विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Aug 19 2020

 ग्वालियर। बहोड़ापुर क्षेत्र के आनंद नगर में एक पत्नी ने अपने पति से कहा कि मुझे माफ कर देना तुम हमेशा खुश रहना। पति ने कहा कि हम दोनों प्रसन्न रहेंगे तुम क्यों टेंशन लेती हो। इसके बाद पत्नी की तबियत खराब हो गई। अस्पताल ले जाते समय महिला ने बताया कि मैंने जहर खा लिया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति रवि नरवरिया ने बताया कि मेरी पत्नी रानी उम्र 27 साल थोड़ा भावुक हो गई। उसने कहा कि तुम शाम को जब घर लौटोगे तो मैं दाल-चावल बना दूंगी। इसके बाद रानी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली तो रवि अपने ऑफिस ग्वालियर ट्रांसपोर्ट ऐसोशिएशन ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग-6 से भागते हुए आनंद नगर स्थित घर पहुंचा। रानी को नजदीकी सक्सेना अस्पताल ले जाया गया जहां से जयारोग्य अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।