कोरोना पॉजिटिव का किया अंतिम संस्कार

Aug 19 2020

ग्वालियर। झांसी के एक 49 साल के व्यक्ति ने सुपर स्पेशसिलिटी में दम तोड़ दिया था। उक्त की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली थी। मृतक को एक निजी अस्पताल से उसे सुपर स्पेशसिलिटी अस्पताल में रेफर किया गया था। कोरोना संक्रमित व्यति की मौत होने के बाद उसे नगर-निगम के हवाले किया गया। जहां पर लक्ष्मीगंज स्थित श्मशान घाट में नियम अनुसार सभी एहतियात बरतते हुए उसका अंतिम संस्कार किया गया। 
नगर-निगम के अधिकारियों के अलावा अंतिम संस्कार के समय मृतक के परिजन भी मौजूद थे। जानकारी अनुसार झांसी के नंदरपुरा निवासी जुगल किशोर पुत्र गयाप्रसाद की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में 15 अगस्त को भर्ती कराया गया था।  बताया जाता है कि वे पूर्व से बीमार थे। ग्वालियर जिले में अब तक सक्रिय कोरोना पॉजिटिव की सं या 718, ठीक होकर घर जा चुके की सं या 2668 और मृतकों की 36 हो गई है।