हिमस ने क्रांतिकारी ढींगरा की पुण्यतिथि पर किया नमन

Aug 18 2020

ग्वालियर। हिन्दू महासभा ने हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज पर महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा और हिन्दू महासभा के पूर्व पार्षद द्वारिका प्रसाद बघेले की पुण्य तिथि पर पुष्पांजली देकर नमन किया, इस अवसर पर हिन्दू महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं 18 पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिन्दू महासभा में सदस्यता लेने पर कार्यालय पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया और हिन्दू महासभा की विचारधारा पर चलने की शपथ दिलाई गई। 
हिन्दू महासभा के पदाधिकारी आनंद माहौर और उनकी टीम द्वारा एक लव जिहाद की शिकार हिन्दू युवती को मुक्त कराने पर आज हिन्दू महासभा द्वारा समानित किया गया। हिन्दू महासभा की सदस्यता ग्रहण कर पदारोहण पाने वाले पदाधिकारियों में ग्वालियर संभाग सह मंत्री सूरज सिंह सिकरवार, ग्वालियर जिला मंत्री धरम वीर सिंह राठौर। लश्कर प्रखंड से कार्यकारी अध्यक्ष ऋषभ परिहार, उपाध्यक्ष भानु प्रताप राजपूत, उपाध्यक्ष अभय बघेल, महामंत्री गजराज राठौड़, संगठन मंत्री आकाश सोनी, मंत्री जयंत राठौड़, ग्वालियर प्रखण्ड से प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष रवि माझी, उपाध्यक्ष विकास यादव , उपाध्यक्ष नरेश कुशवाहा, महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव, सह मंत्री आकाश बाथम, सह मंत्री सागर अहिरवार, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा।
मुरार प्रखण्ड से कार्यकारी अध्यक्ष विजय ठाकुर, उपाध्यक्ष जीतू सिंह गुर्जर, मंत्री आकाश पंडित, सह मंत्री पवन यादव, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित यादव का पदारोहण किया गया। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश उपाधयक्ष रामबाबू सेन, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा संभाग महा मंत्री मनोज जाटव संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, संभाग सह मंत्री निखिल पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह बघेले,उपाध्यक्ष हेमंत कांकर कार्यकारी सदस्य नरेश शिवहरे, पूर्व पार्षद बाबूलाल चौरसिया आनंद माहौर अखिल ससेना आदि उपस्थित रहे।