मासूम से कुकृत्य, उपचार के लिए भर्ती, आरोपी गिर तार
Aug 18 2020
ग्वालियर। घर के बाहर खेल रहे मासूम को एक दुकानदार ने टॉफी देने के बहाने बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के लेले साहब की बगिया इलाके की है। घटना का पता उस समय चला जब मासूम की मां वहां पर पहुंची और घटना की जानकारी मिलते ही मासूम को लेकर थाने पहुंची।
जनकगंज थाना पुलिस ने बताया कि लेले साहब की बगिया निवासी छह वर्षीय मासूम करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी पास ही दुकान चलाने वाले इरसाद खान ने उसे टॉफी देने का लालच देकर बुलाया और दुकान में बंद कर लिया। इसके बाद उसने मासूम के साथ गलत काम किया। घायल बालक किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की, आरोपी अपने घर से गायब मिला, तो पुलिस ने उसके संभावित स्थानों पर दबिश दी और आरोपी को घर के पास सुनसान इलाके में छिपे हुए दबोच लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









