लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में टूटी पुलिया बनी मुसीबत

Aug 18 2020

ग्वालियर। लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम की ओर जाने वाला रास्ता खराब होने और टूटी पुलिया के कारण अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अफसरों तक से की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने सांसद शेजवलकर को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर पुलिया का निर्माण जल्द से जल्द नहींकिया गया और जर्जर सड़कों की हालत नहीं सुधारी तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सांसद के पास पत्र पहुंचते ही निगम अफसरों की नींद खुल गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। स्थानीय निवासी राजीव जोहरी ने कहा कि सांसद को पत्र लिखने के बाद सुनवाई हो गई है, जबकि कई दिनों से अफसरों से गुहार लगाई जा रही थी। मौके पर पहुंचे नगर निगम के अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता एएचओ भीष्म पमनानी क्षेत्राधिकारी राजेश रावत ने पुलिया और और दोनों दिशाओं से आ रहे नाले का निरीक्षण किया और साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।