कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

Aug 18 2020

ग्वालियर। नोवा घी कंपनी के कर्मचारी ने अपने ़लैट में फाँसी लगाकरआत्महत्या कर ली है। कर्मचारी रीगल अपार्टमेंट में रहता था।घटना के वक्त उसका परिवार भी घर में ही था। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। 
गोला का मंदिर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  रीगल अपार्टमेंट की पाँचवीं मंजि़ल के ़लैट में राजेन्द्र कुमार गुप्ता का परिवार रहता है। राजेन्द्र नोवा घी कंपनी की मालनपुर स्थित फ़ैक्ट्री में काम करते थे। ऐसा परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से वे अवसाद में थे। रात को पूरा परिवार साथ में था और उन्होंने खाना खाया। इसके बाद रात को सोने के लिये राजेन्द्र अपने बेडरूम में चले गये। जब काफ़ी देर तक कमरे से सुबह बाहर नहीं निकले तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाज़ा खोला तो सीलींग फ़ैन के सहारे रस्सी के फंदे पर राजेन्द्र की लाश लटक रही थी। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते उन्होंने आत्महत्या की है।