हायर सेकंड्री व हाईस्कूल की परीक्षा शुरू

Aug 17 2020

 ग्वालियर। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोमवार को सुबह परीक्षा सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले से ही प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों को शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए कतार लगवाई गईं और हाथों को सेनेटाइज करने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग कर प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान परीक्षार्थियों की तलाशी लेने से शिक्षक कतरा रहे थे और परीक्षार्थियों से यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि नकल की पर्ची लाए हो तो ईमानदारी से बाहर रख दो। कक्ष में पकड़े गए तो परेशानी उठानी पड़ेगी। 
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षाएं आज 13 सेंटरों पर शुरू हो गईं जिसमें 4 हजार के करीब परीक्षार्थी एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 12 वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे के बाद शुरु होंगी। हायर सेकेण्डरी व हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है और इसमें जो परीक्षार्थी एक या दो पेपर में रह गए थे उन्हें एक मौका और देते हुए परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। रूक जाना नहीं योजना के तहत आज से शुरू हुई परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी सुबह 7 बजे से ही परीक्षा सेंटरों पर शुरू हो गए थे। परीक्षा 8 बजे शुरू होनी थी लेकिन परीक्षार्थियों का पहला दिन होने से वह समय से पहले पहुंचे और प्रवेश भी एक घंटे पहले से ही मिला।
दो शि टों में होगी परीक्षा
रूक जाना नहीं योजना के तहत आज से शुरू हुई परीक्षा 31 अगस्त तक चलेंगी और इसके लिए 13 सेंटर बनाए गए हैं जिनमें परीक्षा देने के लिए सोमवार सुबह परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे और परीक्षा सुबह 8 बजे शुरू हुई जो 11 बजे तक चली। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी जो शाम 5 बजे तक चलेगी।                          
परीक्षार्थी एक, शिक्षक चार
कोरोना संक्रमण के चलते कई परीक्षार्थी होम क्वारेंटाइन रहने के कारण परीक्षा नहीं दे सके थे। ऐसे परीक्षार्थियों की परीक्षा भी सोमवार दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक शुरू हुई। इन परीक्षार्थियों की सं या 8 है जिनमें से 7 परीक्षार्थी शासकीय पद्मा विद्यालय में परीक्षा दे रहे हैं और एक परीक्षार्थी शासकीय विद्यालय ग्वालियर में परीक्षा दे रहा है। एक परीक्षार्थी के लिए शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है और केंद्राध्यक्ष सहित 4 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।