महाराजा मानसिंह संगीत, कला एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक संपन्न हुई

Aug 17 2020

ग्वालियर। महाराजा मानसिंह तोमर के जन्मोत्सव के तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई। यह बैठक समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन के द्वारा ली गई जिसमें होने वाली प्रतियोगिताओं के सह संयोजक भी नियुक्त किए गए। 
प्रतियोगिता संयोजक रेशू राजावत 
 सह संयोजक (कविता) श्रीमती उर्मिला तोमर, सह संयोजक (भाषण) श्रीमती आशा सिंह, सह संयोजक (नृत्य प्रतियोगिता) श्रीमती ममता कटारे, सह संयोजक ( गायन) श्रीमती रितु भार्गव  को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। सारी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन होने के कारण सोशल मीडिया आदि की व्यवस्थाओं के लिए सुमन चौरसिया को मीडिया प्रभारी बनाया।
 जिसमें सभी सह संयोजकों ने अपनी तैयारियों एवं अभी तक कितनी प्रविष्टियां आ चुकी हैं और कितना आना शेष है अवगत कराया। बैठक में यह भी तय किया गया की प्रतियोगिताओं का निर्णय किस प्रकार होगा साथ ही कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों का स मान किस प्रकार किया जाएगा। इस बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती मीना चौहान एवं महामंत्री दीप्ति राजावत भी उपस्थित थी।
महाराजा मानसिंह तोमर एक विशाल व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने लोगों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को सभी के सामने लाने का कार्य किया, उसी प्रकार यह प्रतियोगिता है निरंतर छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का कार्य करती रहेगी  समिति के अध्यक्ष राकेश जादौन  ने बताया नारी शक्ति यदि किसी संकल्प को लेती है तो उसे पूरा भी करती है उस संकल्प में हमेशा आप लोगों के साथ हूं आप लोगों को जो सहयोग मुझसे चाहिए मैं हमेशा उसके लिए संकल्पित रहूंगा और आप सभी संयोजक एवं सहसंयोजक प्रतिभाओं को निखारने के लिए भी संकल्पित रहे।