क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्कर दबोचे
Aug 17 2020
ग्वालियर। गांजे की खेप लेकर आ रहे गांजा तस्करों को क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। दो अलग-अलग कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने एक कार में 21 किलो गांजा तथा आयसर ट्रक में 24 किलो गांजा बरामद किया है। जब क्राइम ब्रांच ने आयसर की तलाशी ली तो दंग रह गई, क्योंकि तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए आयसर में गुप्त केबिन बनवा रखा था, जिसमें यह गांजे को छिपाए हुए थे। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
डीएसपी क्राइम रत्नेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अवैध गांजा लेकर आने वाले हैं, सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम को तस्करों को पकडऩे के निर्देश दिए। जिस पर दो टीमें बनाई, जिसमें एक टीम का नेतृत्व एसआई नरेन्द्र सिंह सिसौदिया व दूसरी टीम का नेतृत्व एसआई बलराम मांझी ने किया। क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर के साथ टेकनपुर पर घेराबंदी की तो एक लोडिंग आयसर क्रमांक एमपी 07 जीए 8184 आती दिखी, जिसे रोकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीमों ने उसे दबोच लिया। आयसर सवार को निगरानी में लेकर तलाशी ली तो आयसर से 24 किलो गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि एक कार से भी गांजा आने वाला है। इस पर क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए तस्करों को हिरासत में लेकर चेकिंग शुरू की तो कुछ देर बाद टेकनपुर तिराहे पर एक वेन्यू कार क्रमांक एमपी 07 सीएच 7368 आती दिखी, जिसे रोकने का इशारा करने पर कार सवार वापस भागने लगे। जिन्हें क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर ग्राम समूदन से पकड़ा। पकड़े गए युवकों की कार की तलाशी ली तो कार में 21 किलो गांजा बरामद हुआ।
लोडिंग में मिला गुप्त केबिन
क्राइम ब्रांच ने जब आयसर की तलाशी ली तो उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जब मुखबिर से पूछताछ की तो उसने आयसर में गांजा होने की गारंटी दी। इस पर अफसरों ने गौर से तलाशी ली तो उसमें बने गुप्त केबिन में तस्करों द्वारा छिपाया गांजा बरामद हुआ था।
इनकी रही भूमिका
कार्रवाई में उप निरीक्षक नरेन्द्र सिसौदिया, बलराम मांझी, एएसआई राजेन्द्र माहौर, प्रधान आरक्षक राजीव सोलंकी, आरक्षक लोकेन्द्र तोमर, अनिल मौर्य, रोहित, लोकेन्द्र चौहान, राजेश तोमर, चंद्रवीर, हरिओम क्यास, पवन झा, रामबाबू, महेन्द्र शाक्य की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









