स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा थीम पर हुई प्रतियोगिता

Aug 16 2020

ग्वालियर अग्रकुल महिला समिति में आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका टॉपिक पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई जिसकी थीम तिरंगा थी जिसमें सभी सदयों ने 200 शब्दों पर निबंध लिखा साथ ही अपना ड्रेसअप तिरंगा कलर का किया। इसमे सभी ने भारत में महिलाओं का देश के प्रति क्या योगदान है और भारत को दूसरे देशों पर निर्भर नही रहना पड़े इस पर अपने विचार रखे। इसका निर्णय संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल ने किया जिसमें प्रथम शशि अग्रवाल और द्वितीय प्रियंका अग्रवाल रहीं। इसमे भाग लेने वाले सदस्यों में मोनिका जैन, बबिता गुप्ता, दीपा जैन, अंजू अग्रवाल, अलका गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, चंचल बंसल,सीमा अग्रवाल, सीमा मित्तल, रोमा जैन, नीलम जैन आदि रहीं।