ठण्डी हवा ने किया मौसम खुशगवार
Aug 16 2020
ग्वालियर। शहर में सिस्टम सक्रिय होने से शीतल हवा के साथ मौसम खुशगवार है, आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश पर फिर बंदिश है, कल से आज तक मात्र 0.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज हुई है, इसके बाद बारिश का कुल सीजनेबल आंकड़ा 353.6 मिलीमीटर पर पहुंच गया है, लेकिन यह नाकाफी है। शहर का बरसाती आंकड़ा 790 मिलीमीटर है, इसके चलते अभी काफी पानी की जरूरत है। फिर भी जिस तरह के संकेत मौसम विभाग दे रहा है, पानी का कुल आंकड़ा पूरा हो जाएगा। इधर धीरे-धी्ररे ही सही, लेकिन तिघरा जलाशय के जल स्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है।
शहर में पहले लगभग सूखे के हालात रहे। सावन माह तक हल्की बूंदाबांदी तक मामला सिमटा रहा, इसके बाद सिस्टम मेहरबान हुआ और बरसात ने दस्तक देनी शुरु कर दी, जहां एक घंटे की मूसलाधार बरसात ने जहां शहर को तरबतर कर डाला था, वहीं गुरुवार सुबह भी जोरदार बरसात ने लोगों को जमकर आस बंधाई, लेकिन शुक्रवार सुबह गहरी घटा के बावजूद मामला बूंदाबांदी से आगे नहीं बढ़ा। मौसम तो सुहाना है और बादल लदे पड़े हैं, लेकिन पानी नहीं गिर रहा।
तिघरा में बढ़ा 0.50 फुट पानी तिघरा के जलस्तर में भी इजाफा शुरु हो गया है। बीते 24 घंटे में इसमें 0.50 फुट पानी का इजाफा हुआ है। इस तरह अब तिघरा का जल स्तर 731.50 फुट हो गया है। इसके पीछे कारण यह है कि तिघरा के कैचमेंट एरिया घाटीगांव व मोहना में बरसात का सिलसिला जारी हो गया है, वहीं आसपास बनी पहाडिय़ों से भी बरसात का पानी धीरे-धीरे तिघरा में पहुंच रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









