कृषि ऋण माफी का फैसला सुरेश के जीवन में आशा की किरण लेकर आया

Jun 30 2019

 

 आर्थिक तंगी और बीमारियां मनुष्य को वैसे ही कमजोर बना देती हैंए उस पर अगर ऋण भी बकाया हो तो जीना दूभर हो जाता है। इन सभी परेशानियों से कृषक सुरेश सविता संघर्ष कर रहा था। तभी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने किसानों के फसल ऋण माफ करने की घोषणा कर दी। यह घोषणा सुरेश सविता के लिए आशा की एक नई किरण बनी। उसका एक लाख 50 हजार रूपए का कृषि ऋण माफ हुआ।
    जनपद पंचायत घाटीगाँव के चीनौर निवासी श्री सुरेश सविता पुत्र श्री बंशीलाल सविता ने चार साल पहले कृषि कार्य हेतु दो लाख रूपए का ऋण लिया था। थोड़ा.थोड़ा कर 50 हजार रूपए से अधिक की राशि उन्होंने जमा भी की। कृषि कार्य में प्राकृतिक कारणों से अच्छी आय न होना तथा पत्नी का बीमार होना उनके लिए मुसीबत बना हुआ था।  6 लड़कियों और एक लड़के की परवरिश के साथ पत्नी की बीमारियों का इलाज कराना और कर्ज चुकाना सुरेश सविता के लिए असंभव सा हो रहा था।
    कृषक श्री सुरेश सविता का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने किसानों का कृषि ऋण माफ कर किसानों को नई ताकत दी है। हम जैसे अनेक किसान कर्ज माफी के बाद अपने परिवार का लालन.पालन और बच्चों की पढ़ाई.लिखाई अच्छे से करा सकेंगे। उनका कहना है कि खेती किसानी में किसान की आय दोगुना करने के लिए सरकार किसानों को जो सहयोग कर रही हैए उससे किसानों की माली हालत बेहतर होगी। किसानों की कर्ज माफी भी सरकार का एक ऐतिहासिक फैसला है। प्रदेश के किसान सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हैं।

सहायक संचालकए मधु सोलापुरकर