स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक सम्पन्न

Jun 12 2019
स्मार्ट सिटी परियोजना से शहरवासियों को जोड़ा जाए। शहर के बुद्धिजीवियों से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सुझाव लिए जाएं । समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम कर स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति प्रदान की जाए। स्मार्ट सिटी के तहत एबीडी क्षेत्र के बाहर किस तरह से विकास कार्य संभव हो सकते हैं। इसका प्रस्ताव तैयार किया जाए। यह बात क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक में कही।
बैठक में प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन सहित एडवाइजरी कमेटी के सदस्य, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेजस्वी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद श्री शेजवलकर ने स्मार्ट सिटी परियोजना की सलाहकार समिति की बैठक में कहा कि स्मार्ट सिटी के द्वारा शहर और शहर के बाहर सूत्रसेवा के तहत चलाई जा रही बसों का फायदा शहर की जनता को ज्यादा से ज्यादा मिले, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें जनप्रतिनिधियों को दिखाकर शहर की जनता को जल्द से जल्द समर्पित किए जाएं। साथ ही जो परियोजनाएं गतिशील हैं, उनका एक रोडमैप बनाकर समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एडीबी क्षेत्र के साथ ही पेन सिटी क्षेत्र में भी विकास के कार्य किए जाना चाहिए। इसके लिए आवश्यक हो तो प्रस्ताव तैयार कर उस पर निर्णय कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्मार्ट क्लास की जो परियोजना है, उसमे एक क्लास के साथ ही पूरे स्कूल को स्मार्ट स्कूल में किस प्रकार बनाया जाये इस पर कार्य किया जाना चाहिये।
नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ग्वालियर में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। एबीडी क्षेत्र बाडे पर कार्य करने के साथ-साथ पेन सिटी के तहत एबीडी क्षेत्र के बाहर भी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यातायात प्रबंधन के लिये बस स्टेण्ड निर्माण के कार्य को भी तेजी से करने का कार्य किया जायेगा।
स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री महिप तेजस्वी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ग्वालियर में किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ११ मॉड्यूल्स पर ८९ प्रोजेक्टों पर कार्य किया जाना है। इनमें क्षेत्र आधारित विकास, एबीडी क्षेत्र के ८ मॉड्यूल पर ५४ प्रोजेक्टों में १.६११ करोड़ रूपए तथा सम्पूर्ण शहर विकास (पेन सिटी) के तीन मॉड्यूल पर ३५ प्रोजेक्टों में ५३२ करोड़ रूपए के कार्य किए जायेंगे। परियोजना के तहत जिन क्षेत्रों में कार्य किया जाना है, उनमें हैरीटेज एवं कल्चरर, मोबिलिटी, हाउसिंग, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सस्टेनबिलिटी, रिक्रेशन और सोशल अपग्रेडेशन, टेक्नोलॉजी, इकोनोमिक डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंटेलिजेंट ऑपरेशंस कंट्रोल यूनिट शामिल हैं। बैठक में श्री महिप तेजस्वी ने प्रजेण्टेशन के माध्यम से बैठक में उपस्थित सदस्यो को स्मार्ट सिटी के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों की सिलसिलेवार रूप से जानकारी दी।
ऑटो और विक्रम के संचालन के संबंध में कमेटी गठित
स्मार्ट सिटी कोर एरिया महाराज बाड़े पर ऑटो एवं विक्रम के संचालन के संबंध में ऑटो यूनियन के द्वारा की जा रही मांगों को ध्यान में रखते हुए एक कमेटी का गठन भी किया गया है। इस कमेटी में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, आरटीओ और स्मार्ट सिटी सलाहकार समिति के सदस्यों को रखा गया है। यह समिति अपनी रिपोर्ट १५ दिन में प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही महाराज बाड़े पर ऑटो एवं विक्रम के संचालन पर निर्णय लिया जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ओरछा में हो रहा दिव्य और भव्य श्रीराम राजा लोक का निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चाहे जितनी जल्दी हो, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांईं चाँडूराम साहिब के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवसर पहुंचकर श्रीमती पाठक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नाइक के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा भाभी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
‘स्ट्रेंथेनिंग डिजास्टर रेजिलिएन्स’ पर राज्य स्तरीय राउंडटेबल सेमिनार
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संचालन समिति का गठन
एसीएस सामान्य प्रशासन की अध्यक्षता में विभागीय आडिट समिति का गठन
मंत्रालय में हुआ आंतरिक एवं बाह्य परिसर की सफाई का निरीक्षण
पेंशनर्स को बड़ी राहत: शासन ने बढ़ाई मंहगाई राहत
दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : मंत्री श्री वर्मा
प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शाखा प्रबंधक उत्कृष्ट कार्य करें
करीब 18 लाख की 13890 किलोग्राम मिलावटी खाद्य सामग्री जप्त
जल्द शुरू होगा आशिमा मॉल ब्रिज का निर्माण कार्य
अपने कार्यों से दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाने में ही सफलता : राज्यपाल श्री पटेल
श्री गुरु हर राय साहिब के ज्योति-ज्योत दिवस पर किया नमन
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव स्वस्थ नागरिक और शिक्षित युवा : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -