स्मार्ट सिटी के माध्यम से बनेगा शहर का सिटी हैल्थ प्लान मॉडल के रूप में एक वार्ड को चयनित कर करें कार्य दृ कलेक्टर श्री चौधरी सिटी हैल्थ प्लान के संबंध में कलेक्टर ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक

Jun 07 2019

 

 भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा देश की 100 स्मार्ट सिटियों में से ग्वालियर स्मार्ट सिटी को सिटी हैल्थ प्लान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। ग्वालियर का सिटी हैल्थ प्लान गैर सरकारी संगठन सेव द चिल्ड्रन के साथ मिलकर तैयार करने की जवाबदारी है। सिटी हैल्थ प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी के लिए कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्माए सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेजस्वीए अपर आयुक्त नगर निगम श्री राजेश श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कहा कि सिटी हैल्थ प्लान तैयार करने के लिए हमें सर्वप्रथम शहर के एक वार्ड को मॉडल के रूप में हाथ में लेकर उसका हैल्थ प्लान तैयार करना चाहिए। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी अपने.अपने विभाग की योजनाओं के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए कार्य करें। उन्होंने सीईओ स्मार्ट सिटी को निर्देशित किया कि शहर के एक वार्ड का चयन कर उस वार्ड में स्वास्थ्य संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं पर सर्वे कराया जाए। सर्वे के पश्चात जो आवश्यक कार्य हैं उन्हें विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत क्रियान्वित किया जाए। 
    कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि सिटी हैल्थ प्लान बनाने का कार्य केवल स्वास्थ्य विभाग का नहीं हैए यह कार्य सभी विभागों के समन्वित प्रयास से किया जाए। शहर को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग के साथ.साथ महिला बाल विकासए शिक्षाए स्मार्ट सिटी सहित अन्य विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने.अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के माध्यम से शहर के सिटी हैल्थ प्लान के लिए अपना प्रजेण्टेशन प्रस्तुत करें। प्रजेण्टेशन के माध्यम से विभागीय अधिकारी यह उल्लेखित करें कि शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने में उनके विभाग का क्या योगदान रहेगा। इसके साथ ही कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अन्य प्रदेशों में क्या बेहतर कार्य हुए हैंए इसका भी अध्ययन किया जाए। आवश्यकता हो तो अन्य प्रदेशों में किए गए बेहतर कार्य को देखने हेतु दल भी भेजा जाए। 
    कलेक्टर श्री चौधरी ने बैठक में कहा कि सिटी हैल्थ प्लान के लिए जिस वार्ड का चयन किया जाएए वहाँ पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ.साथ आंगनबाड़ीए स्कूल भी बेहतर होना चाहिए। इसके साथ ही वहाँ की सामाजिक गतिविधियांए प्रदूषण नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। 
    बैठक में सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेजस्वी ने सिटी हैल्थ प्लान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय के परिपालन में शीघ्र ही सभी विभागों के समन्वित प्रयास से शहर के एक वार्ड को मॉडल के रूप में चयनित कर सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। सर्वेक्षण के पश्चात मॉडल वार्ड में बेहतर सेवाओं के लिए सभी विभागों के सहयोग से काम किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा ग्वालियर स्मार्ट सिटी का चयन सिटी हैल्थ प्लान तैयार करने के लिए किया गया है। यह प्लान पाँच वर्ष की अवधि के लिए होगा। ग्वालियर सिटी हैल्थ प्लान तैयार कर भारत सरकार को सौंपा जायेगा। प्लान के माध्यम से भारत सरकार द्वारा अन्य शहरों में भी आवश्यक दिशा.निर्देश प्रदान किए जायेंगे। 
    बैठक के प्रारंभ में सिटी हैल्थ प्लान गैर सरकारी संगठन सेव द चिल्ड्रन के प्रतिनिधियों ने प्रजेण्टेशन के माध्यम से सिटी हैल्थ प्लान की अवधारणा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिटी हैल्थ प्लान किस प्रकार से तैयार किया जायेगा। इस प्लान में जिन विभागों की भूमिका हैए उनके बारे में भी स्पष्ट किया गया। विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने.अपने विभाग का प्रजेण्टेशन भी तैयार कर प्रस्तुत करेंए ताकि सिटी हैल्थ प्लान में उसका समावेश किया जा सके।