मतदान कराने की बारीकियां सीखेंए ताकि न हो कोई गलती दृ जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण जारी
Apr 07 2019
जिले में लोकसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियाँ की जा रहीं हैं । इसी क्रम में मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण गुरूवार से शुरू हुआ। यहाँ भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान में आयोजित हो रहे इस प्रशिक्षण में 5 हजार से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान संबंधी सभी बारीकियां मतदान दलों को बताई जा रही हैं। यह प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित हो रहा है। जिसमें प्रथम पाली प्रातरू 10 से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है।
रविवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने मतदान दलों से ईवीएम.वीवीपैट के संबंध में सवाल पूछे। साथ ही मतदान दल के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे सभी अधिकारियों से कहा है कि मतदान से संबंधित सभी पहलुओं को भलीभाँति समझ लें। ईवीएम.वीवीपैट से मतदान कराने की सभी बारीकियां सीख लेंए जिससे मतदान संपादित कराने में कोई दिक्कत न आए और मतदान वाले दिन कोई गलती न हो। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं प्रशिक्षण के नोडल श्री शिवम वर्मा भी मौजूद थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने कहा कि पीठासीन अधिकारी का मतदान कराने में महत्वपूर्ण रोल है। इसलिए पूरी रूचि से प्रशिक्षण लें। कोई भी प्रश्न पूछने से हिचकिचाएं नहीं। जहां कहीं भी कोई संदेह हैए उसे तुरंत क्लीयर करें। उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर विभिन्न कक्षों में जाकर जायजा लिया और कुछ सदस्यों से मौके पर ही मशीनों को जोड़नेए हटाने की प्रक्रिया का डेमो कराया।
प्रथम चरण के प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक.1 को प्रशिक्षित किया गया है । इस प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को खास तौर पर ईण्व्हीण्एम ;इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनद्ध अर्थात बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट के बारे में तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण विस्तार से दिया जा रहा है। पीठासीन अधिकारी को मतदान केन्द्र की स्थापनाए मतदान शुरू होने से पूर्व की जाने वाली घोषणाए एजेन्टो की मौजूदगी में मोकपोलए ग्रीन पेपर सील लगानाए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए रक्षोपाय आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया । मतदान दलों में शामिल किए गए सभी अधिकारी व कर्मचारी भी मताधिकार का उपयोग कर सकेंए इसके लिये प्रशिक्षण लेने आए शासकीय सेवकों से फॉर्म.12 भरवाए जा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









