अहिंसा संस्था के सचिव दीपेश श्रीवास्तव सम्मानित

Feb 20 2026

ग्वालियर। ग्वालियर मेला विकास परिषद परिसर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, ग्वालियर द्वारा एक भव्य नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय एवं अर्ध-शासकीय संस्थाओं के साथ-साथ विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया।
उक्त उत्कृष्ट कार्यों के लिए सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त कलेक्टर एवं संयुक्त संचालक विनोद सिंह द्वारा संस्था अहिंसा समिति ग्वालियर के सचिव दीपेश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग के कला पथक दल को सम्मानित किया गया एवं अन्य जिलों से आए कलाकारों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवी रामदास माहोर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सौरभ गर्ग, कला पथक प्रमुख राजकुमार, काउंसलर श्रीमती मोहिनी, नेमीचंद, सोशल वर्कर सुश्री शिवानी, प्रबल प्रताप सिंह, अमित शर्मा सहित संस्था के अंय वालंटियर उपस्थित रहे।