एआइडीएसओ ने फीस वृद्धि के विरोध में ज्ञापन दिया
Feb 13 2026
ग्वालियर। एआइडीएसओ ग्वालियर जिला इकाई के द्वारा राज्य स्तर पर जो फीस वृद्धि हुई है उसको लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्ट्रर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन दिखा गया।
जीवाजी विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी जैसे सभी कोर्सेज की एग्जाम फीस और परीक्षा फीस इस सत्र से सभी कॉलेज में पिछले साल सत्र के अपेक्षा बढ़ाई गई है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होने के बाद लगातार ही फीस वृद्धि की जा रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा को पूरी तरह से बाज़ार के माल के तौर तबदील करते हुए, महाविद्यालय व विश्वविद्यालयों को मनमाने ढंग से फीस वृद्धि और छात्रों को लूटने की खुली छूट दे रही है। जो पूरी तरह से शिक्षा विरोधी, छात्र विरोधी अलोकतांत्रिक कदम तो है ही, साथ ही इस देश के महान मनीषियों सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले जैसे महान लोगों द्वारा किये गए संघर्षों को भी धूमिल करने का एक कदम है ।
अभी हाल ही में ग्वालियर अंचल के सबसे बड़े कन्या महाविद्यालय केआरजी की भी फीस बढ़ाई गई है। वहां ज्यादातर छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों से भी अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रवेश लेती है, वहां पर एक ही वर्ष में प्रवेश शुल्क 3100 से 3500 के मध्य व परीक्षा शुल्क 900 की अतिरिक्त बढ़ोती की गई है। इसको लेकर जब छात्राओं द्वारा महाविद्यालय प्रशासन से बात की तो प्रशासन द्वारा बताया गया कि एनईपी 2020 के अंतर्गत यूजीसी के द्वारा विश्वविद्यालय, महाविद्यालय को पर्याप्त अनुदान नहीं दिया गया जिसके चलते ये फीस बढ़ाई गई है। जिसके चलते छात्राओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर पर भी फीस बढ़ाई गई है ! इसी नीति के चलते ग्वालियर शहर के सभी सरकारी महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति के नाम पर भी फीस में वृद्धि की गई है !
जिसमें एसएलपी कॉलेज में प्रवेश शुल्क 3800 व परीक्षा शुल्क 1458, वही एमएलबी कॉलेज में प्रवेश शुल्क 3500 व परीक्षा शुल्क 1458 फीस बढ़ाई गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









