आर्यभट्ट हॉस्टल का कुलसचिव द्वारा निरीक्षण
Feb 07 2026
ग्वालियर। जेयू के आर्यभट्ट हॉस्टल में कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में हॉस्टल निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड, एंटी-रैगिंग कमेटी, चीफ वार्डन, संबंधित वार्डन एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हॉस्टल के प्रत्येक कमरे में जाकर छात्रों से संवाद किया, उनकी समस्याएं जानीं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर प्रॉक्टर प्रो. एसके सिंह ने मैस मेँ छात्र की थाली से खाना खाकर खाने की गुणवत्ता पूछी जिस पर छात्र ने खाने की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। कुलसचिव डॉ. मिश्रा ने छात्रों को हॉस्टल परिसर में अनुशासन बनाए रखने, आपसी सौहार्द के साथ रहने और विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि हॉस्टल में किसी भी प्रकार की असुविधा, अनुशासनहीनता या रैगिंग संबंधी समस्या होने पर छात्र तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन, वार्डन या एंटी-रैगिंग कमेटी को सूचित करें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर प्रॉक्टर प्रो. सिंह ने कहा कि कोई भी समस्या हो तो मुझे मोबाइल पर सूचित करें रैगिंग संबंधी समस्या है समस्या एंटी रैगिंग कमेटी को बताएं। मेरा मोबाइल 24 घंटे सातों दिन खुला रहता है। और आपकी गोपनीयता भी रखी जाएगी।
इस अवसर पर बाहरी छात्रों के प्रवेश पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए और एंट्री करने को कहा। साथ ही सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए की कोई भी गतिविधि हो तो विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराएं।
निरीक्षण का उद्देश्य हॉस्टल में सुरक्षित, अनुशासित एवं छात्र-हितैषी वातावरण सुनिश्चित करना बताया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ राजीव मिश्रा, प्रॉक्टर प्रो. एसके सिंह, नवनीत गरुण, डॉ. रामशंकर, चीफ वार्डन प्रो राधा तोमर, डॉ गणेश दुबे, सहायक कुलसचिव एवं सुरक्षा अधिकारी अमित सिसोदिया सहित सुरक्षाकर्मी व अन्य स्टाफ उपस्थित था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









