कॉम्बिंग गश्त में 245 वारंटियों को पकड़ कर 319 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक
Feb 07 2026
ग्वालियर। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर जिले में गत रात शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।
एएसपी विदिता डागर, अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर सहित ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।
कॉम्बिंग गश्त में फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
कॉम्बिंग गश्त में जिले में कुल 124 स्थाई वारंट, 121 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 165 गुण्डा एवं 154 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना कोतवाली, कंपू, झांसीरोड, मुरार, भितरवार, बेलगढ़ा, घाटीगांव में अवैध शराब के 1-1 एवं उटीला व करहिया में अवैध शराब के 2-2 तथा थाना जनकगंज में अवैध हथियार का 1 प्रकरण दर्ज किया गया और थाना पड़ाव में 1 व डबरा में जुआ के 2 प्रकरण तथा सट्टा के थाना कोतवाली, आंतरी व मोहना में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। धारा 107-116 जाफौ के 22 प्रकरणों 24 पर कार्यवाही की जाकर 9 अन्य कार्यवाहियां की गई हैं।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई।
पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









