ओलावृष्टि की सूचना पर सिकरौदा और बडक़ी सराय में पहुंची कलेक्टर रुचिका
Feb 03 2026
मंगलवार की अल सुबह क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से गांवों में हुई भारी ओलावृष्टि की सूचना मिलने पर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान भी तत्काल ओला पीडि़त ग्राम सिकरोदा और बडक़ी सराय में पहुंची। जहां उन्होंने किसानों के साथ ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने मौके पर मौजूद भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया, चीनौर तहसीलदार रुची अग्रवाल, आंतरी नायब तहसीलदार पूजा मावई, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गौरव दीक्षित आदि राजस्व एवं कृषि विभाग के अमले को निर्देशित किया कि ओला प्रभावित क्षेत्र का खेत खेत जाकर हुए नुकसान के सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ करें। वहीं उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की कोई भी प्रभावित किसान सर्वेक्षण के कार्य से वंचित नहीं रहना चाहिए।
लापरवाही पर पटवारी को किया निलंबित
ओलावृष्टि की सूचना पर क्षेत्र में नहीं पहुंचने पर पटवारी संजय शर्मा को कार्य के प्रति उदासीनता एवं प्रवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश कलेक्टर रुचिका चौहान के द्वारा दिए गए हैं। वहीं निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने प्रभावित किसानों से चर्चा कर उन्हे आश्वस्त किया कि सभी पीडि़त किसानों को शासन के प्रावधान के अनुरूप शीघ्रता से उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
नायब तहसीलदार मावई से किसानों की नोक झोंक
ओलावृष्टि की सूचना लगने के बाद हुए नुकसान के आकलन के लिए आंतरी नायब तहसीलदार पूजा मावई अपने राजस्व दल के साथ तहसील क्षेत्र के प्रभावित ग्रामों में पहुंची तो वहां वह खेतों पर किसानों के हुए नुकसान को देखने की जगह प्रभावित गांव से ही वापस लौटने लगी। जिस पर ओला पीडि़त किसानआक्रोशित हो गए और उन्होंने अपनी नाराजगी नायब तहसीलदार पर जाहिर की। जिसके चलते किसान और नायब तहसीलदार के बीच नोक - झोंक भी देखने को मिली। बाद में राजस्व की टीम कृषि विभाग की टीम के साथ प्रभावित ग्रामों के किसानों के साथ खेतों तक पहुंची।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









