10 साल के बच्चा फांसी पर लटका मिला, किराये से रहते थे पिता-पुत्र
Feb 02 2026
ग्वालियर। एक 10 साल के तीसरी कक्षा के बच्चे का शव फांसी पर लटका मिला है। पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद बच्चा घर में अकेला था। उसी मकान में किराए से रहने वाले पिता के दोस्त ने जब बच्चे को देखने के लिए दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अंदर जाकर देखा तो बच्चा बेड पर लगी कील से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
इसकी सूचना तत्काल बच्चे के पिता को दी गई। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के गड्ढे वाले मोहल्ले की गली नंबर-1 की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से सबलगढ़ निवासी कमल सिंह केवट अपने 10 वर्षीय बेटे सौरभ के साथ वीरेंद्र साहू के मकान में किराए से रहते थे। कमल सिंह पास ही स्थित कैंसर अस्पताल में कार्यरत हैं। वह बेटे को खाना खिलाकर ड्यूटी पर चले गए थे। उन्होंने ऊपर के कमरे में रहने वाले अपने मित्र पवन धाकड़ को फोन कर कहा था कि ड्यूटी से लौटने के बाद वह बच्चे के साथ सो जाए, क्योंकि बच्चा घर में अकेला है।
गत रात 9 बजे पवन धाकड़ जब ड्यूटी से लौटे और गेट खटखटाया, तो काफी देर तक गेट नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पास में रहने वाली एक महिला किराएदार से अंदर से गेट खोलने को कहा।
सूचना मिलने के बाद कमल सिंह घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से ग्वालियर में बेटे के साथ रह रहे थे। सौरभ यहां एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। शाम को खाना खाते समय उसने किसी भी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया था।
कमल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी रामसनेही उर्फ गुडिय़ा अधिकांशत: सबलगढ़ में छोटे बेटे गौरव 7 वर्ष के साथ रहती हैं। महीने में कुछ दिन ही ग्वालियर आती हैं। 27 जनवरी को वह छोटे बेटे के साथ सबलगढ़ गई थीं। तब से पिता-पुत्र ही यहां रह रहे थे।
झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि गत रात 10 साल के बच्चे द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। पिता ने बताया था कि जब वह घर पहुंचे, तब बच्चे की नब्ज चल रही थी। उसे आसपास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया गया है। एफएसएल टीम ने भी मौके पर जांच की है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









