पंच परिवर्तन साइकिल यात्रा देशभर में जगा रही जनचेतना
Jan 16 2026
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में पंच परिवर्तन विषय को लेकर निकाली जा रही पंच परिवर्तन साइकिल यात्रा जन-जन तक राष्ट्र निर्माण का संदेश पहुँचा रही है। यह ऐतिहासिक यात्रा 26 दिसंबर को श्रीनगर के लाल चौक से प्रारंभ होकर 12 फरवरी 2026 को कन्याकुमारी में संपन्न होगी।
इस 4000 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा का नेतृत्व डॉ. अनंत दुबे, देवेंद्र दुबे एवं जुगल किशोर शर्मा कर रहे हैं, जो प्रतिदिन सैकड़ों किलोमीटर साइकिल चलाकर देशभर में समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। यह यात्रा 10 राज्यों, 11 प्रांतों और 45 से अधिक प्रमुख शहरों से होकर गुजर रही है।
यह यात्रा स्व का बोध, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, इन पाँच विषयों के माध्यम से राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों, संस्कृति, पर्यावरण और सामाजिक एकता के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह राष्ट्रीय साइकिल यात्रा 15 जनवरी को सायं 5 बजे ग्वालियर पहुँची, जहाँ इसका रात्रि विश्राम एवं जन संवाद कार्यक्रम विजनरी माइंड्स स्कूल पिंटो पार्क पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी राम अवतार त्यागी एवं समाजसेवी हरिओम गौतम के नेतृत्व में किया गया। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर साइकिल यात्रियों द्वारा पंच परिवर्तन के विषयों पर विस्तार से संवाद किया जाएगा तथा युवाओं और आम नागरिकों को राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। यात्रा के मार्ग में विभिन्न शहरों, कस्बों और गाँवों में सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। सभी वर्गों से मिल रहा अपार जनसमर्थन इस यात्रा को एक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान कर रहा है।
पंच परिवर्तन साइकिल यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना अभियान है, जो भारत को आत्मनिर्भर, समरस, पर्यावरण-सचेत और कर्तव्यनिष्ठ राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









