गाय सुरक्षित रहेगी तो देश सुरक्षित रहेगा: वल्लभाचार्य महाराज
Dec 21 2025
ग्वालियर। ब्राह्मण, गाय और संतों क ी रक्षा के लिए भगवान मनुष्य अवतार लेते हैं। गाय सुरक्षित रहेगी तो ही विश्व सुरक्षित रहेगा, लेकिन आज गाय काटी जा रही है। नेता, मंत्री गाय बचाने की डींगे हांकते हैं, पर भी फिर भी गाय कट रही हैं। यह विचार जगत्गुरू वल्लभाचार्य महाराज ने श्रीमदन मोहन मंदिर मुरार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि इसी तरह यदि गाय काटी जाती रहीं तो गायों का वंश ही खत्म हो जाएगा। जब गाय खत्म हो जाएंगी, तो फिर क्या इंसानों का काटा जाएगा, क्योंकि मांसाहार की प्रवृत्ति समाप्त होने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिना तिलक का मस्तक श्मशान के समान होता है। बिना तिलक के हर पूजा निरर्थक होती है। किसी भी सनातनी को बिना तिलक, कंठी और चोटी जरूर रखना चाहिए। कालिया मर्दन की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि कालिया ने अपना फन फैलाया तो भगवान ने उसके सिर पर फन पर चढक़र तांडव किया। इसी तरह जो लोग अपना फन फैलाते हैं, भगवान उनका फन कुचल देते हैं। बनना है कछुआ बनो।
इस मौके पर दंदरौआ हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए। इस मौके पर उन्होंने दंदरौआ के शोभा अति न्यारी लागे...भजन की सुमधुर प्रस्तुति दी। और कहा कि दंदरौआ हनुमान सखी वेष में हैं, जो भक्तों की सभी मनोकामाना पूरी करते हैं। खासतौर पर दीनदुखियों और बीमार दंदरौआ सरकार की पांच परिक्रमा लगाने से कष्टमुक्त हो जाते हैं।
इस मौके पर इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गांगिल मुख्य यजमान रजनी राकेश कुमार गुप्ता पूर्व पार्षद महेश गुप्ता, जगदीश प्रसाद, सतीश चंद्र, आनंद कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार, पंकज, हरीश, विनोद गुप्ता सहित सैकड़ों भक्त मौैजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









