काव्यगोष्ठी में पुस्तक काव्यांजलि का हुआ लोकार्पण
Dec 17 2025
ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा की मासिक इंगित काव्यगोष्ठी का आयोजन माधव महाविद्यालय नई सडक़ में किया गया। जिसमें लेखक हेमंत रणदिवे की पुस्तक काव्यांजलि का लोकार्पण समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ सुधीर चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि साहित्यकार राजकिशोर वाजपेयी एवं विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ. कृष्णमुरारी शर्मा के मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संयोजन रामचरण रुचिर ने किया एवं संचालन कुंदा जोगलेकर ने किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना माला श्रीवास्तव द्वारा सुमधुर में प्रस्तुत की गई।
इसके पश्चात् अतिथि गणों का स्वागत पुष्पहार से किया गया। कार्यक्रम में पुस्तक काव्यांजलि के लोकार्पण पर मुख्य अतिथि राज किशोर वाजपेयी अभय ने काव्यांजलि पर कहा यह सामाजिक एवं यथार्थ परक चिंतन पर आधारित रचित एक काव्य संग्रह है। तो लोकोपयोगी है। अध्यक्ष डॉ.सुधीर चतुर्वेदी ने भी पुस्तक काव्यांजलि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सकारात्मक सृजन बताया। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कृष्ण मुरारी शर्मा ने सृजन की परंपरा को निरंतर जारी रखने हेतु कवि हेमंत रणदिवे को आह्वान किया एवं शुभकामनाएं दी।
इंगित काव्यगोष्ठी में शरद ऋतु, भारतीय संविधान दिवस, राष्ट्रगान महत्व, राष्ट्रीय भावबोध सहित सामयिक विषयों पर केंद्रित मौलिक काव्य रचनाओं, गीतों की प्रस्तुति हुई। इंगित काव्य गोष्ठी में पुष्पा शर्मा, आरती श्रीवास्तव अक्षत, प्रतिपाल सिंह राजावत, रामचरण रुचिर, डॉ.लोकेश तिवारी, डॉ सुनील त्रिपाठी निराला, राज किशोर वाजपेयी, विजय कृष्ण योगी, माला श्रीवास्तव अज्ञात, दिनेश विकल, जगमोहन श्रीवास्तव, आलोक शर्मा, डॉ.रमेश त्रिपाठी मछंड, राजेश अवस्थी लावा,आकाश शर्मा अर्चित, डॉ. अनिल कोचर, अमित कुमार शर्मा महासमर, विश्वास वर्धन गुप्त, रवि प्रकाश कामिल, अमित शर्मा महासमर एवं गोपाल दंडौतिया आदि ने अपनी रचना एंव काव्यपाठ किया। कार्यक्रम के अंत में साहित्यकार डॉ. कमला शंकर मिश्र के आकस्मिक निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









