ग्राम विकास में स्वयंसेवी संस्थाओं की अहम भूमिका-मोहन नागर
Dec 16 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ग्वालियर जिले की समीक्षा बैठक का आयोजन विवेकानंद नीडम ग्वालियर में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, शशीदत्त गगरानी, अमिताभ श्रीवास्तव, सुशील बरुआ उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर जिले में परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
बैठक के दौरान ग्राम विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही आगामी समय में योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर मोहन नागर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना परिषद की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी संबंधितों को आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी कहा गया कि जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सामाजिक सहभागिता को और सुदृढ़ किया जाए। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएँ।
अंत में उपस्थित संस्था प्रतिनिधियों एवं परामर्शदाताओं से अपील की गई कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जन अभियान परिषद की योजनाएँ धरातल पर सफल हो सकें और समाज के समग्र विकास में सार्थक योगदान दिया जा सके।
इस अवसर पर समाजसेवी हरिओम गौतम, प्रीति वाजपेयी, विनोद शर्मा, राजकुमार प्रजापति, रामदास माहौर, हरिकंठ सिंह बघेल, उदय सिंह यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज दुबे ने तथा आभार धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









