निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति पर रोक
Dec 15 2025
ग्वालियर। नगर निगम में पिछले दो साल से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के वापस संविदा नियुक्ति पर आने का ट्रेंड चल निकला था, जो भी अधिकारी रिटायर्ड हो रहा था, वह नेताओं एवं अधिकारियों से संपर्क कर वापसी का रास्ता खोज रहा था।
लेकिन अब निगमायुक्त संघ प्रिय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाल झण्डी दिखा दी है, इसके कारण अब सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को संविदा पर नहीं रखा जा रहा है, जबकि जिन अधिकारियों की संविदा नियुक्ति की तिथि खत्म हो रही है, उनकी भी वापसी का रास्ता बंद कर दिया गया है।
निगमायुक्त संघ प्रिय के कार्यकाल में सीवर सेल के नोडल अधिकारी लल्लन सेंगर एवं उपायुक्त अतिबल सिंह यादव की संविदा नियुक्ति की मियाद खत्म हो गई, मियाद खत्म होते ही निगमायुक्त संघ प्रिय ने इसकी नई नियुक्ति करने से मना कर दिया। कुछ दिन पहले ही उपायुक्त अतिबल सिंह यादव की 1.6 साल की संविदा नियुक्ति की मियाद पूरी हुई है।
उपायुक्त अतिबल सिंह छह की संविदा नियुक्ति का एक्सटेंशन लेने के लिए निगमायुक्त के पास गए थे, लेकिन उन्होंने एक्सटेंशन देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उपायुक्त अतिबल सिंह ने अपनी परमानेंट सेवानिवृत्त ले ली।
निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा सेवानिवृत्ति के बाद अधिकारियों को वापस संविदा नियुक्ति पर रखने से मना कर दिए जाने से नगर निगम में कार्य कर रहे अधिकारियों में काफी खुशी है। क्योंकि सेवानिवृत्त होने के बाद अधिकारी संविदा नियुक्ति के जरिए वापस अपने उसी पद पद आ रहे थे जिससे वह रिटायर्ड हुए थे। इसके कारण जूनियर अधिकारियों को मौका नहीं मिल पा रहा था। सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति बंद होने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
गत माह के अंत में पीएचई विभाग के सहायक यंत्री केसी अग्रवाल, उपायुक्त एपीएस भदौरिया, सिटी प्लानर अजय पाल सिंह जादौन सेवानिवृत्त हुए हैं। इन सभी अधिकारियों ने सेवानिवृत्त होने के बाद संविदा पर नियुक्ति लेकर वापस उसी पद पर आने की जुगाड़ लगाई थी, लेकिन निगमायुक्त ने सभी को संविदा नियुक्ति देने से मना कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
वर्ष 2026 को कृषि आधारित उद्योगों के विकास वर्ष के रूप में मनायेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हर किसान के खेत तक पहुँचेगा सिंचाई के लिए जल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन्दौर में दूषित जल आपूर्ति से संक्रमण को लिया गंभीरता से
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री रामलला के नूतन विग्रह की द्वितीय वर्षगांठ पर बधाई दी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैरवा दिवस की बधाई दी
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के अधिकारी श्री संजय कुमार का नवीन पद स्थापना आदेश
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के 08 अधिकारियों को मिला सीनियर टाइम स्केल : आदेश जारी
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के 24 अधिकारियों को मिला प्रवर श्रेणी वेतनमान : आदेश जारी
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के 16 अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल : आदेश जारी
श्री एम सेल्वेंद्रन (IAS 2002 बैच) प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नत : आदेश जारी
राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन मंत्रालय में 1 जनवरी को
नगरीय निकाय उप निर्वाचन के परिणाम घोषित
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा चार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
नक्सल उन्मूलन में ऐतिहासिक सफलता, लाल सलाम को आखिरी सलाम के साथ मध्यप्रदेश हुआ नक्सल मुक्त प्रदेश
शहर के साथ गाँव-गाँव में मिलेगी सुगम लोक परिवहन सेवा
अंतर्राष्ट्रीय रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन हरदा में
भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति एवं नवीन पद स्थापना : आदेश जारी
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









