कार्यकर्ता का विकास ही संगठन की पहचान
Dec 15 2025
ग्वालियर। कार्यकर्ता से ही संगठन की पहचान बनती है। उसी से लोगों के मन में संगठन के प्रति धारणा बनती है। संगठन के उददेश्य प्राप्ति के मार्ग के लिए कार्यकर्ता का समग्र विकास जरूरी है। लघु उद्योग भारती की मध्य भारत प्रांत के कार्यकर्ताओं के अभ्यास वर्ग के समापन समारोह में यह बात लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र ने कही।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के प्रभारी ताराचंद गोयल ने कहा कि हम उद्यमी है, हमारा काम है समाज को देना। देने का जो भाव है, वह समाज के विकास और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। हमें अपनी आने वाली पीढी को भी उद्यम से जोडऩा होगा। तब हम भारत को शिखर पर ले जाएंगे, इन कार्यों को अपने जीवन में उतारना ही इस अभ्यास वर्ग का मूल मंत्र है।
लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्त ने कहा, उद्यमियों की पॉलिसी को लेकर लघु उद्योग भारती युद्ध स्तर पर कार्य करता है और सरकार के साथ तालमेल बैठाकर नीतियों को उद्यमियों के हित में बनाने का कार्य कर रहा है। लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने उद्यमियों को आने वाली प्रशासनिक कठिनाई पर वर्कशॉप के माध्यम से जानकारी दी।
कार्यक्रम में मध्य भारत अंचल के पुरुषोत्तम कौशिक निर्मल सिंह चौहान, कपिल जेसिंगानी, संजय धवन, गोपाल मोटवानी, अनिल भारद्वाज, अजय लाल, अभय गर्ग, महेन्द्र गुप्ता, राजकुमार राय, मनीष अग्रवाल, आभा तोमर, मीतू अग्रवाल, आभा अग्रवाल, कविता जैन, राजीव अगिचा, राजू गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र तलूजा आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









