भाजपाइयों को अपमानित करने वाले थाना प्रभारी को मंडल अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Dec 08 2025
भितरवार। दो दिन पूर्व व्यापारियों का विवाद सुलझाते समय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को अपमानित करने वाले थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह को भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने सम्मानित किया है। सांसद खेल प्रतियोगिता में थाना प्रभारी के सम्मान की तस्वीरें सामने आने पर संगठित कहे जाने वाले सत्ताधारी दल नगर में हंसी का पात्र बना हुआ है। लोग तरह - तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
वहीं भाजपा नेताओं के साथ थाना प्रभारी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद लोकेंद्र यादव ने वरिष्ठ नेतृत्व से उचित कदम उठाने की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को कृषि उपज मंडी में दो व्यापारियों के बीच धाम खरीदी के दौरान झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों व्यापारी पुलिस थाने पहुंचे। जिसकी सूचना पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष मोहन मोदी और पूर्व पार्षद दीपक मोदी भी पुलिस थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थाना परिसर में खड़े दोनों व्यापारियों को विवाद सुलझाने के लिए समझाइश दी। विवाद शांत करने चर्चा कर रहे इन दोनों भाजपाइयों पर थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह भडक़ गए। और इन्हे उंगली दिखाते हुए कहा कि यह थाना है समझे यहां ये सब नहीं चलेगा। थाना प्रभारी की अभ्रद्रता का शिकार हुए इन दोनों भाजपाइयों को लेकर नगर चर्चाएं गर्म बनी हुई है।
इसी बीच बीते रोज पंडित दीनदयाल स्टेडियम में चल रहे सांसद खेल महोत्सव में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ हुए गलत व्यवहार की परवाह किए बगैर थाना प्रभारी श्री कुशवाह का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। खेल प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में बुलाए थाना प्रभारी के सम्मान की तस्वीरें सामने आने पर नगर में भाजपा को लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार तीन बार पार्षद रहे लोकेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। अन्यथा आने वाले चुनावों में भाजपा को किराए से भी कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि यदि आप कार्यकर्ता के लिए कुछ नहीं कर सकते तो उनके मान सम्मान की रक्षा तो होना ही चाहिए। वरना कार्यकर्ता भाजपा में क्यों काम करेगा। वहीं इसी तरह भाजपा नेता रिंकू शर्मा और पूर्व पार्षद सुनील यादव दाऊ ने भी इस मामले को लेकर विचार व्यक्त किए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









