रामलखन शर्मा की चार पुस्तकों का हुआ विमोचन
Nov 17 2025
ग्वालियर। भगवत साहित्य परिवार के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार कवि रामलखन शर्मा अंकित द्वारा विरचित छंद प्रदर्शिका (छंद संग्रह), अनुभूतियां (घनाक्षरी संग्रह), सफर जिंदगी का और उजाले मेरे हिस्से के (गजल संग्रह) नामक चार पुस्तकों का विमोचन देहली पब्लिक अकादमी दीनदयाल नगर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पद्मा शर्मा थीं। अध्यक्षता डॉ. राजरानी शर्मा ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने रामलखन के साहित्यिक अवदान का विश्लेषण करते हुए इनको बहुत ही सरल, सहज साहित्यकार बताया। वहीं एएसपी सुमन गुर्जर ने रामलखन शर्मा की पुस्तकों की प्रशंसा करते हुए इसे एक उपलब्धि बताया। राजकिशोर वाजपेई ने कहा कि रामलखन शर्मा द्वारा लिखे गए घनाक्षरी छंद बहुत ही उत्कृष्ट एवं लोकहितकारी हैं। रामअवध शर्मा विश्वकर्मा ने बताया कि रचित काव्य लेखन अत्यंत सरल, सहज, उत्कृष्ट एवं निर्दोष है। प्रो. विष्णु कुमार अग्रवाल ने रचनाओं का वाचन किया।
इस अवसर पर जगदीश तोमर, रामअवध विश्वकर्मा, राजकिशोर वाजपेयी, अनंगपाल सिंह भदौरिया, डॉ. अंशु सिंह, रामकुमार शर्मा, डॉ. हरिमोहन पुरोहित, डॉ. मंदाकिनी शर्मा, आदित्य अंशुधर, प्रतिपाल सिंह राजावत, डॉ. किंकर पाल सिंह जादौन उपस्थित रहे। अतिथि स्वागत रामचरण रूचिर ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
दिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता की स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले मिनी ब्राजील (विचारपुर) के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु तेग बहादुर के ज्योति ज्योत दिवस पर नमन किया
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर भगवा ध्वजारोहण सभी को अभिभूत करने वाला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नीमच के श्री राहुल लोहार ने कीं दुर्लभ कलाकृतियां भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे प्रस्फुटन समितियों की राशि का अंतरण
एक दिसम्बर को प्रदेश में होगा गीता जयंती का भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आमला विधानसभा ने रचा कीर्तिमान, SIR-2026 में मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान
मध्यप्रदेश ने एसआईआर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंचा
मध्यप्रदेश के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी
प्रदेश के जिला मुख्यालयों में राज्य जैव विविधता क्विज-2025 का आयोजन
मध्यप्रदेश बनेगा खनिज आधारित आर्थिक विकास का केंद्र
एम.पी. ट्रांसको का प्रोटेक्शन सेल 100 प्रतिशत डिजिटल : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट आज 4277 रुपए
मंत्री श्री विश्वास सारंग ने की जर्मन फुटबॉल कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ से भेंट
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









