कारोबारी के गिरे गहने ले जाने वाले युवकों को ढूंढा, कारोबारी को गहने-कैश लौटाए
Nov 16 2025
ग्वालियर। सर्राफा कारोबारी संकेत जैन के गहने और नगदी से भरा थैला बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को ढूंढ निकाला है, जिन्होंने तीन दिन पहले सडक़ पर गिरे गहने और नगदी से भरे थैले को उठाकर ले गए थे। थैले में 80 ग्राम सोने का हार और 9 हजार 700 सौ रुपए नकद रखे थे। थैले में रखे हार की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है।
यह घटना 12 नवंबर, बुधवार रात करीब 8:15 बजे की है, जब कारोबारी संकेत जैन अपनी एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। अभी वह मुरार सदर बाजार में पहुंचे ही थे कि तभी उनका स्कूटी पर टंगा थैला सडक़ पर गिर गया था। स्कूटी से गहने और नगदी से भरे थैला गिरने की यह पूरी घटना बाजार में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस स्कूटी सवार युवकों की तलाश कर रही थी।
पूछताछ में पता चला कि उनमें से एक पूर्व सैनिक है और दूसरा उसका दोस्त है। दोनों मुरार थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। युवकों ने पुलिस को बताया कि थैला मिलने के बाद वे असमंजस में थे कि क्या करें। उन्होंने दावा किया कि वे खुद अपने स्तर पर थैले के असली मालिक को तलाश रहे थे, ताकि उसे वापस लौटा सकें।
पुलिस ने दोनों युवकों से गहने और नकदी से भरा थैला बरामद कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया। हालांकि एक्स आर्मी मैन और उसके दोस्त का नाम सामने नहीं आया है। इसके बाद सर्राफा कारोबारी संकेत जैन को थाने बुलाकर पुलिस ने उनका सोने का हार और नगदी सौंप दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









