पंचकल्याणक में इंद्रों ने किया अभिषेक, रात्रि में लगा राजदरबार
Nov 12 2025
ग्वालियर। अयोध्या नगरी फूलबाग मैदान में चल रहे चौबीसी तीर्थंकर पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को गर्भ कल्याणक के उत्तर रूप की क्रियाएं हुईं। इसमें आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ओर मुनिराजों के सानिध्य में मुख्य माता के साथ 24 माता की गोद भराई हुई, नवीन प्रतिमाओं की आकार शुद्धि और महाराजा नाभिराय का राज दरबार आकर्षण के मुख्य केंद्र रहे।
आयोजन समिति के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जब अयोध्या नगरी के लोगों को खबर मिली कि माता के गर्भ में तीर्थंकर बालक का आगमन होने जा रहा है तो पूरी अयोध्या में खुशी छा गई। इसके बाद महिलाओं संगीत के साथ इंद्रा-इद्राणियो एवं समाजजनों ने मेवा, फल, मिठाई आदि से भगवान की माता उषा सेठी मरूदेवी ओर अन्य 24 माताओं।की।एक साथ गोद भराई की। वही महिलाओं ने झूमे हुए मंगल गीतों के साथ नृत्य किया।
आयोजन समिति में मीडिया प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि पंच कल्याणक महोत्सव में आचार्यश्री सुबल सागर महाराज के सानिध्य इंद्रो ने भगवान जिनेद्र का अभिषेक जयघोष के साथ रत्नों से अभिषेक किया।
रात में अयोध्या नगरी में महाराजा नाभिराय का दरबार सजाया गया। नाभिराय महाराज को माता मरुदेवी के रूप में उषा जैन के द्वारा देखे गए 16 स्वपन का फल बताया। इसके बाद छप्पन कुमारियों ने झूमते-गाते हुए माता मरुदेवी की सेवा के साथ उपहार भेंट कर उनसे कुछ प्रश्न किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









