सनातन धर्म मंदिर में हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह

Nov 05 2025

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में तुलसी शालिग्राम का विवाह सनातन रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, धर्म मंत्री रविन्द्र सिंघल चौबे ने बताया कि शाम 6.30 बजे मंदिर प्रांगण में भगवान शालिग्राम की बैंड बाजों के साथ बारात निकाली गई जिसमें सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं भक्त नाचते हुए चल रहे थे। द्वार पर द्वाराचार की रस्म निभा कर दूल्हा बने शालिग्राम की अगवानी की।
तुलसी जी को चुनरी ओढ़ाकर माथे पर कलंगी मुकुट, बेंदा, नथ, मंगलसूत्र, पुष्पहार, कंगन, करधनी, बिछिये पहनाकर, मेहंदी लगाकर दुल्हन के रूप में सजाकर कन्या पक्ष विवाह मंडप में पहुंचे। पंडित रमाकांत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी शालिग्राम का मंगल परिणय कराया, सात वचन पढ़ कर सुनाएं, अग्नि के सात फेरे लगवाकर शुभ विवाह की रस्म पूरी की। कन्या पक्ष ने तुलसी जी का कन्यादान किया। इसके पश्चात सभी ने वर वधू के पांव पखारने की रस्म निभाई। उपस्थित महिला भक्तों ने मंगल गीत गाए। कन्या पक्ष द्वारा विवाह स्थल पर उपस्थित सभी जनों का इत्र पान स्वल्पाहार से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। विवाह उपरांत भावपूर्ण विदाई हुई। शालिग्राम जी दुल्हन तुलसी के साथ अपने नित्य निज निवास चक्रधर गर्भ गृह में आए, जहां नवयुगल ने नित्य विश्राम किया।
इस अवसर पर हरिशंकर सिंघल, प्रदीप सिंघल, राजेश बंसल, नारायण बृजवासी, मनोज सांघी, कृष्णकुमार गोयल, महेश नीखरा, अनुज माहेश्वरी, हितेंद्र अग्रवाल राजेश गर्ग, संतोष गुप्ता आ िउपस्थित थे।