रोटरी क्लब द्वारा मेगा मेडीकल शिविर शिवपुरी में, बैठक आयोजित
Nov 04 2025
शिवपुरी। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में रोटरी क्लब द्वारा आगामी मार्च 2026 में मेगा मेडीकल शिविर का आयोजन शिवपुरी में किया जायेगा। रोटरी द्वारा रोटरी मेडीकल मिशन का आयोजन बड़े लेबल पर किया जाता है। जिसके अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन होते हैं एवं देश के ख्याति प्राप्त चिकित्सक परामर्श हेतु आते हैं।
इस संबंध में रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन के मुख्य आतिथ्य में रोटेरियन की बैठक शिवपुरी में आयोजित की गई। रोटरी क्लब शिवपुरी के सदस्य डॉ. एमडी गुप्ता, डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. दिलीप जैन को रोटरी क्लब शिवपुरी को मिशन के लिए कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
बैठक में प्रदीप पाराशर, पवन जैन, उदित चतुर्वेदी, मुकेश जैन, राजेश गोयल, राजेश वर्मा, आशीष जैन, दिलीप वैश्य, दीपक अग्रवाल, नंदकिशोर राठी, राजेश कोचेटा, गिर्राज ओझा, अजय बिंदल, सुरेश अरोरा आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









