अय्याशी के ठिकाने बने गांधी नगर के गेस्ट हाउस, स्थानीय पुलिस का यहां पूरा संरक्षण
Nov 03 2025
ग्वालियर। आजकल गांधी नगर में अवैध रूप से बने गेस्ट हाउस अय्याशी के सेंटर बन गये हैं। यहां लगभग आधा दर्जन गेस्ट हाउस संचालित है और इनमे अधिकांश में सुबह 8 से सायं 5 बजे तक विभिन्न कालेजों के लडक़े लड़कियां रूम लेकर आधुनिकता के नाम पर दिनभर मस्ती करते है। गांधी नगर में संचालित यह गेस्ट हाउस अब अय्याशी के सेंटर बन गये है और स्थानीय पुलिस का यहां पूरा संरक्षण है, जिसके कारण यह और ज्यादा फलफूल रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक गांधी नगर में रेलवे क्रासिंग से गायत्री नगर मोड़ तक लगभग आधा दर्जन से अधिक गेस्ट हाउस नगर निगम व टाउन एंड कन्ट्री प्लानिंग की बिना सहमति के बन गये हैं। जबकि यहां केवल रहने के लिये भूखण्ड दिये गये थे, लेकिन यहां गेस्ट हाउस बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
प्रत्येक गेस्ट हाउस में लगभग 15-20 कमरे है और होटलों जैसी सुविधायें आने वालों को दी जा रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि गेस्ट हाउस सीलिंग एक्ट का उल्लंघन कर बनाये गये हैं, सीलिंग एक्ट के तहत आवासीय कालोनियों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं हो सकती, लेकिन गांधी नगर में यह व्यावसायिक गतिविधियां खुलेआम संचालित हो रही हैं।
देह व्यापार के सेंटर न बन जाये गेस्ट हाउस
गांधी नगर के गेस्ट हाउसों में दिनभर स्कूल कालेज टाइम में लडक़े लड़कियां घर से पढऩे की कहकर गेस्ट हाउस में आ जाते है और दो तीन घंटों के 1500 से दो हजार उनसे गेस्ट हाउस संचालक वसूल रहे हैं। यहां लडक़े लड़कियां एन्जाय कर स्कूल कालेज की छुटटी के समय वापस लौट जाते हैं।
विशेष बात यह है कि गेस्ट हाउस संचालक व उनके मैनेजमेंट को यह सब पता है और उनकी सहमति से ही यह कराया जा रहा है। इससे ऐसा लगता है कि निकट भविष्य में यह गेस्ट हाउस कहीं देह व्यापार के सेंटरों में न बदल जाये। एक नेता जी के गेस्ट हाउस में भी यह सब खुलेआम चल रहा है और कोई बोलने वाला भी नहीं है।
स्थानीय पड़ाव थाना पुलिस भी अपनी मासिक आमदनी के चक्कर में इन गेस्ट हाउसों को संरक्षण दिये हैं। यदि ग्वालियर पुलिस की अपराध टीम इन गेस्ट हाउस पर छापा मारे तो सारी असलियत उजागर हो सकती हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
हमारा दूसरा घर है केन्या : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सबकी सेवा का माध्यम है अन्नकूट महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि संस्कृति के वैभव के गुणगान और प्रतिभा सम्मान का अवसर है जनजातीय गौरव दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भगवद गीता ज्ञान प्रतियोगिता में अधिक से अधिक हिस्सेदारी हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री आडवाणी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन की दी सौगात
धार पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 1.31 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध गांजे के 515 पौधे जप्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान हित और उनके कल्याण के लिए संकल्पित : कृषि मंत्री श्री कंषाना
उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा के अवर सचिव के पूज्य पिताजी के निधन पर शोक प्रकट किया
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









