सप्त शक्ति संगम से जगेगा मातृशक्ति का आत्मगौरव
Oct 17 2025
ग्वालियर। महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में मातृशक्ति के आत्म गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत पूरे देश में 15 हजार संगम कार्यक्रम होंगे, जिनमें 75 लाख महिलाएं भागीदारी करेंगी। अभियान के अंतर्गत 10 हजार महिला कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जाएगी, 800 महिला प्रशिक्षक वक्ता एवं 12 हजार जिला स्तरीय महिला वक्ता भी तैयार की जाएंगी। राष्ट्रीय स्तर पर इस पहल के माध्यम से 50 लाख से अधिक पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्व का भाव, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य पालन का बोध) के पत्रक घर-घर वितरित किए जाएंगे।
सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम की मध्य क्षेत्र संयोजिका राजश्री वैद्य, मध्य भारत प्रांत सह संयोजिका सरिता पटेल, मनीषा शर्मा, ग्वालियर विभाग संयोजिका मंजू शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस अभियान का शुभारंभ देशभर में 5 अक्टूबर से हुआ है, जो आगामी 23 मार्च सुभाषचंद्र बोस जयंती तक सतत चलेगा। इसी तारतम्य में विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के तत्वावधान में ग्वालियर विभाग में 3 हजार कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें करीब चार लाख महिलाओं की सहभागिता होगी। अकेले ग्वालियर जिले में 700 सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम होंगे। आगामी 26 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, शिक्षा नगर मुरैना में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जबकि ग्वालियर जिले में 5 नवंबर से विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, संस्कार केंद्रों एवं बस्तियों में कार्यक्रम होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









