जीएसटी दरों में कमी से छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ हुआ-मंत्री कुशवाह
Oct 13 2025
ग्वालियर। मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में जो बदलाव किए हैं, वह गरीब और आम जनता की भावनाओं को समर्पित हैं। सरकार ने खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा के उत्पादों पर शुल्क कम करके जन कल्याण का कार्य किया है। व्यापारियों की सुविधा के लिए जीएसटी दरों का सरलीकरण भी किया है। उक्त बात उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने लक्ष्मीगंज स्थित गोयल वाटिका में आयोजित भाजपा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा का व्यापारी एवं प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए भारतीय निर्मित उत्पादों पर जीएसटी दरें कम की गई हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ हुआ है, जिससे बाजार में नई ऊर्जा आई है और आम जनता को राहत मिली है। मोदी सरकार का प्रयास है कि व्यापारी वर्ग को कर प्रणाली में राहत मिले और व्यापार को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विश्व के सबसे ताकतवर देश द्वारा भारत पर लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ भी भारत के विकास को नहीं रोक सकता।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि आज अगर भारत को विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनना है तो इसके लिए जरूरी है आत्मनिर्भर भारत। आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और स्वदेशी उत्पादों के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि हम सभी को इन बातों को लेकर जनता के बीच जाना है और उन्हें बताना है कि विदेशी चीज नहीं खरीदना है स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदना है।
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाकर व्यापार को सशक्त किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भागीदारी करने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार देश के आर्थिक तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी दरों में कटौती का उद्देश्य व्यापार जगत को राहत देना और उपभोक्ता हितों की रक्षा करना है और यह देश की जनता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आज उनके विरोधी भी इस बात को मान रहे हैं कि देश को आगे बढ़ाने में मोदी जी सहायक है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से डिजिटल पेमेंट, जीएसटी रिटर्न और पारदर्शी कर व्यवस्था को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देने का आग्रह किया।
अजय सिंघल ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी दर इसलिए कम की है जिससे गरीब जनता के ऊपर ज्यादा भार न पड़े। आज ग्वालियर का व्यापारी मुंबई में व्यापार करता है तो वहां से भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है और जीएसटी रिटर्न भी भर सकता है। मैंने कहा कि जीएसटी दर कम होने से आज व्यापारी खुद चलकर जीएसटी रिटर्न भरने आ रहे हैं। यह 2047 में जो हमको विकसित राष्ट्र बनाना है उसके लिए यह एक बहुत बड़ा कदम होगा।
इस अवसर पर अभय चौधरी, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, राजेश दुबे, राकेश माहौर, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, श्रीमती खूशबू गुप्ता, श्रीमती ममता भिलवार, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, संतोष गोडयाले, चंद्रप्रकाश मिश्रा, श्रीमती प्रीति थोराट, सतपाल जादौन, अमर कुटे, विनय शर्मा, कौशलेन्द्र राजावत, राघवेंद्र शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर भदौरिया ने व आभार श्रीमती नीलिमा शिंदे ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पीआईबी के क्षेत्रीय निदेशक मिले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अवधारणा का पर्याय बना मनासा का सांदीपनि विद्यालय
जनजातीय समुदाय की समृद्धि के लिए संकल्पित राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा आरम्भ की दी शुभकामनाएं
टमाटर उत्पादन में देश में नंबर-1 है मध्यप्रदेश
स्व. श्री सतीश शाह ने अभिनय से बनाया खास मुकाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नगरीय निकायों के पेंशनर्स को भी राज्य शासन के पेंशनर्स के समान मंहगाई राहत
भोपाल में राज्य स्तरीय कला उत्सव का रंगारंग समापन
डॉ. खेमरिया बने दिव्यांगजन आयुक्त
श्रीराम के आदर्श और चरित्र को जन-जन तक पहुंचायेंगी राम यात्रा
उप मुख्यमंत्री ने किया मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री ने आचार्य आश्रम नयागांव में किया छात्रावास भवन का शिलान्यास
शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और मानवीय गुणों का होना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









