अन्याय,अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़े - मोहन सिंह राठौर
Oct 12 2025
भितरवार। अपने पूर्वजों से प्राप्त संस्कारों का निर्वहन करते हुए अन्याय, अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ें सच्चा क्षत्रिय वही होता है। जो अपने आस पास अन्याय अत्याचार न होने दे गरीब निराश्रितों की सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है। यह बात क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर ने करहिया गांव में आयोजित क्षत्रिय समाज के दशहरा मिलन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से क्षत्रिय समाज को संबोधित करते हुए कही।
रविवार को विकासखंड के ग्राम करहिया में श्रीराम जानकी मंदिर पर क्षत्रिय महासभा द्वारा दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि परमार सिंह परमार, रणबीर सिंह चौहान, अनुराग सिंह परमार, परमाल सिंह सोलंकी, बंटी पवैया, केशव सिंह पवैया, राजेंद्र परमार, नेपाल सिंह परमार थे।
मंचासीन सभी अतिथियों ने उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों के साथ भगवान श्रीराम का विधि विधान से पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद क्षत्रिय महासभा के लोगों ने अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। वहीं समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर ने कहा कि जो अपने इतिहास को भूल जाता है। वह पत्थर की तरह निष्काम हो जाता है। हमारे पुरखों ने कहा कि जमाने के साथ साथ सभ्यता बदली जा सकती है। कल आपके हाथ शस्त्र हुआ करता था। आज आपके हाथ के नीचे कम्प्यूटर का कीबोर्ड भी होना चाहिए। समय के साथ साथ बदलना भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि क्षत्रिय के घोड़ों की टापों की आवाज सुनकर लोग निर्भय हो जाते थे। क्षत्रिय समाज का धर्म है। कि वह अपने आसपास भय का माहौल पैदा न होने दें। श्री राठौर ने कहा कि इतिहास कहता है। कि पुराने जमाने मे असली क्षत्रिय का घोड़ा जब किसी बस्ती से निकलता था। तो घोड़ों की टापों की आवाज सुनकर उस बस्ती में निर्भयता पैदा हो जाती थी। उन्होंने कहा कि अतीत को पढ़ो और वर्तमान को गढ़ो फिर आगे बढ़ो वहीं कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए क्षत्रिय समाज समाज के इतिहास पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









