संयुक्त संचालक कोष लेखा बना भ्रष्टाचार का अड्डा
Oct 11 2025
ग्वालियर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिलासंयोजक सुनील कुमार आर्य ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि संयुक्त संचालक कार्यकाल लूट का अड्डा बना हुआ है। संयुक्त संचालक सक्सेना महीनों तक कम्प्यूटर में ई फाइलें अपने पास ही रखे रहते है। कार्य शीघ्र निबटे इस मंशा से लागू कंप्यूटर प्रणाली कर्मचारियों के अभिशाप बन चुकी है। बेखौफ सक्सेना जैसे अधिकारी व्यवस्था का मजाक बना कर कर्मचारियों को अनावश्यक तौर पर परेशान करते है।
सर्विस बुक चार-चार महीने ऑफिस कम्प्यूटर में कैद सत्यापन या रिजेक्ट होने का इंतजार करती रहती है। अभी हाल में मलेरिया के आधा दर्जन कर्मचारियों की ई फाइलें बस्ते में बंद है। कर्मचारी गुहार लगाते परेशान है।
मप्र राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर आपसे अनुरोध करता है। शीघ्र लंबित कर्मचारियों के वेतनमान स्वीकृत कर वापिस मलेरिया कार्यालय भेजे जाए ताकि कर्मचारी लाभ प्राप्त कर सकें। अन्यथा ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारीयों को कोष एवं लेखा विभाग की लापरवाही से अवगत कराया जाएगा।
मलेरिया की लंबित वेतनमान स्वीकृत करने की मांग कर ने वालों में जिला संयोजक सुनील कुमार आर्य, प्रीतम सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, बलबीर सिंह परमार, धनीराम कुशवाह, प्रियदर्शी शर्मा, ओपी श्रीवास्तव, गणेश शंकर पचौरी इत्यादि शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









