भारतीय मजदूर संघ ने 8 लोगों को सम्मानित किया
Sep 17 2025
ग्वालियर। भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, विश्वकर्मा जयंती पर करीब 1000 संगठित एवं असंगठित मजदूरों को योगा सिखाया, इसके साथ ही उनका ई श्रमकार्ड बनवाया, साथ ही ई श्रमकार्ड के लाभ भी मजदूरों को बताए गए। साथ ही 8 ऐसे लोगों का सम्मान किया गया जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
कार्यक्रम के शुभारंभ में हजीरा, मुरार एवं फूलबाग से रैलियां निकाली गई। यह रैली मेला ग्राउण्ड के द्वार पर एकत्रित हुईं इसके बाद यह कृषि विश्वविद्यालय पहुंची। कृषि विश्वविद्यालय के दंत्तोपंथ ठेंगडी सभागार में भारतीय मजदूर संघ द्वारा सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मजदूरों को योगा सिखाया गया। साथ ही मजदूरों से अपील की गई कि वह सुबह अपने कार्य पर जाने से पहले योग अभ्यास जरूर करें जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे।
इसके बाद दत्तोपंथ ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक पृथ्वीराज सिन्हा की टीम के द्वारा मजदूरों के ई श्रमकार्ड बनवाएं गए। इसके साथ ही उन्हें इस कार्ड फायदे बताएं गए जिसमें कहा गया कि असमय मृत्यु होने पर उन्हें केंद्र सरकार से 2 लाख रुपए मिलेंगे जबकि अंगभंग होने पर एक लाख रुपए मिलेगा।
इसके बाद राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के श्रमिक कैलाश रजक, नेपाल सिंह जाटव, जेसी मिल श्रमिक मंगल प्रसाद भदकारिया, जैविक कृषि करने वाले रमेश सिंह कुशवाह, कुलसचिव एवं कंट्रोलर अनिल सक्सेना, अमृत सिंह सिकरवार का सम्मान किया गया। इसके साथ ही स्काउट एवं गाइड की कुमारी कविता राजे एवं कुमारी सुमन केन का सम्मान किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









