व्यक्ति जन्म से अच्छा या बुरा नहीं होता संगत पर निर्भर करता है:आचार्यश्री

Sep 16 2025

ग्वालियर। मनुष्य के जीवन में संगत का बहुत बड़ा असर पड़ता है। दर्शन के लिए माया व अभिमान का त्याग अति आवश्यक है। इसलिए भगवान महावीर स्वामी ने कहा है कि कोई व्यक्ति जन्म से अच्छा या बुरा नहीं होता। वह तो अच्छी या बुरी संगत पर निर्भर करता है। स्वर्ण की संगत करने से कांच भी रतन की सेवा प्राप्त करता है। गुणी व्यक्ति की संगत से ध्यान ठीक उसी प्रकार सुसंगत से विवेक और विचारों में वृद्धि होती है। यह विचारा आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ने मंगलवार को धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही।
आचार्यश्री ने कहा कि हमारे जीवन में अच्छे मित्रों की संगति का बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। अच्छी संगति की वजह से हमारे अंदर सदाचार की भावना उत्पन्न होती है। अच्छे मित्रों की संगति से व्यक्ति के अच्छी वाणी बोलता हैं। वही यदि मित्रो की संगती अच्छी न हो तो हम बुरी आदतों में पड़ जाते हैं जैसे नशा करने लगते हैं या अपने माता पिता और रिश्तेदारों से गलत व्यवहार करने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि हम अपने मित्रो को सही समझते हैं और उनके सामने ठाट जमाने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसे करने से हम गलत राह पकड़ लेते हैं और अपना वर्तमान और भविष्य खराब कर लेते हैं। और इसी प्रकार यदि संगती अच्छी हो तो हम अपनों से बड़ों का आदर करना सीख जाते हैं तथा उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं।