नदी गेट चौराहे पर फिर सडक़ धंसी, 15 फीट गहरी सुरंग दिखी
Sep 12 2025
ग्वालियर। शुक्रवार दोपहर को शहर के नदी गेट चौराहे पर एक बार फिर सडक़ धंस गई है। मुख्य चौराहे पर 15 फीट गहरी और 4 फीट चौड़ी सुरंग सामने आई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्टेट टाइम का पुराना नाला हो सकता है। दूसरी संभावना यह है कि यह स्वर्ण रेखा नदी का पुराना जल प्रवाह मार्ग हो सकता है। सुरंग की गहराई इतनी है कि इसका अंतिम छोर नहीं देखा जा सकता।
इससे पहले चेतकपुरी रोड पर भी सडक़ धंसकने की घटना सामने आ चुकी है। नदी गेट चौराहे पर सडक़ में बने इस गड्ढे को लेकर स्थानीय निवासियों में नगर निगम के प्रति नाराजगी है। यह स्थिति शहर की खराब होती सडक़ों की स्थिति को दर्शाती है।
शहर की तीनों विधानसभा में आए दिन कोई न कोई मुख्य सडक़ों के धंसकने की तस्वीरें सामने आ रही है। ये वे सडक़ें, जहां पर अमृत प्रोजेक्ट-1, 15वें वित्त आयोग की राशि से सीवर और पानी की लाइनें डाली जा रही है।
सडक़ों के धंसकने के बाद भी जनकार्य विभाग के मैदानी इंजीनियरों का इस ओर ध्यान नहीं है। शहरवासी खुद हादसे से बचने के लिए गड्ढों में कहीं पेड़ों की झाडिय़ां, तो कहीं पर टीन शेड की चादरों को डाल रहे हैं।
बारिश के दौरान फूलबाग चौपाटी से लेकर कुलदीप नर्सरी तक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज पाइप लाइन डाली गई थी। इसके बाद सडक़ डाली गई। जो धंसक गई और चार इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









