प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नाकामी और गुटबाजी से त्रस्त:धर्मेंद्र शर्मा
Sep 10 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नाकामी और गुटबाजी से त्रस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शासन केवल दिखावे की कठोरता तक सीमित है, जबकि मंत्री एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते हुए नौटंकी की राजनीति कर रहे हैं। ग्वालियर की हालत इतनी बदतर है कि भाजपा के अपने मंत्री अब नर्क जैसी स्थिति स्वीकार कर रहे हैं।
ग्वालियर-चंबल में विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, लेकिन शहरों की हालत खस्ताहाल है। ग्वालियर की बदहाल व्यवस्था पर खुद भाजपा के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर यह बयान जीता जागता उदाहरण है। मंत्री तोमर ने कैबिनेट में कहा कि ग्वालियर में नर्क जैसी स्थिति है, कलेक्टर और निगमायुक्त जनता की सुन नहीं रहे हैं। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने भी तोमर का समर्थन किया, जो भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी और अव्यवस्था का खुला सबूत है।
बिजली संकट से पूरा शहर जूझ रहा है रोजाना अघोषित बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं मरम्मत में लापरवाही बढ़ती जा रही है जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनता में आक्रोश है वह रोजाना बिजली-पानी सडक़ को लेकर भाजपा के विधायकों-मंत्रियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
पहले नंगे पैर चलना, ट्रांसफार्मर पर चढऩा, महिला के पैर छूना जैसी नौटंकियों से सुर्खियाँ बटोरने वाले प्रद्युम्न तोमर ने अब खुद मान लिया कि ग्वालियर की हालत नर्क जैसी है तो वह यह भी बताएं इसका जिम्मेदार कौन है। यह भाजपा के खोखले दावों की सबसे बड़ी पोल है।
सिंधिया खेमा पहले ही हाशिए पर था, अब तोमर और सिलावट भी सरकार के खिलाफ खुले बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री और मंत्री अपने-अपने शो के चक्कर में उलझे हैं, जनता के मुद्दे गायब हैं।
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार बताए कि जब उसके अपने मंत्री ग्वालियर को नर्क मान रहे हैं तो जनता के लिए राहत कब और कैसे मिलेगी?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा के मंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि ग्वालियर की हालत नर्क जैसी है। यह इस सरकार की असली पोल खोलने वाला बयान है। मुख्यमंत्री केवल कठोरता का ढोंग कर रहे हैं, मंत्री नौटंकी में लगे हैं और सिंधिया खेमा अलग-थलग है। भाजपा की गुटबाजी और नाकामी का खामियाजा अब जनता झेल रही है। मध्यप्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









