कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 174 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई
Jul 08 2025
ग्वालियर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 174 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व एडीएम टीएन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 174 आवेदनों में से 84 दर्ज किए गए। शेष 90 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई में स्कूलों में प्रवेश, राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया।
दिव्यांगों की राशन ई-केवायसी संबंधी समस्या का हुआ समाधान
शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से दिव्यांग जनों को आगे भी राशन मिलने में कोई कठिनाई नहीं आएगी। राज्य शासन द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-केवायसी से मुक्त कर राशन जारी करने की सुविधा राशन मित्र पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने खाद्य विभाग एवं राशन ई-केवायसी से संबंधित सभी अधिकारियों को राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत दिव्यांग जनों को निर्वाध रूप से उचित मूल्य की दुकानों से राशन उपलब्ध कराने की हिदायत दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









