मां फैशन में डूबने वाली मिल जाए तो बच्चों का भविष्य अंधकार में-आचार्यश्री
Jul 08 2025
यर। सकल जैन समाज ग्वालियर एवं सन्मति सुबल वर्षायोग समिति ग्वालियर के तत्वाधान में नई सडक़ स्थित चंपाबाग बगीची में चल रहे 108 मंडलीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान में आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि घर वही है, जहां नारी का वास है। नारी घर को सुशोभित करती है।शिलावती नारी की सदैव इज्जत होती है। नारी कड़वा बोलती है तो क्लेश रहता है। जो नारी प्रभु का भजन करती है और घर परिवार को खुश रखती है, वहा तरक्की होती है। मगर मां फैशन में डूबने वाली मिल जाए तो बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाता है। उन्होंने कहा कि आजकल माता पिता अपने बच्चों को कौनसी शिक्षा दे रहे हैं। वह संस्कार की शिक्षा दे रहे हैं या नहीं। आप धर्म संस्कार के समय अपने बच्चों को बाहर पढऩे भेजा देते हो, संस्कारों शिक्षा से दूर कर देते हैं। बच्चों में संस्कार आज नहीं कल पल्लवित होंगे। परिवार का पालन एवं धर्म के संस्कार बचपन से देकर उसे अच्छा जीवन जीने को शिक्षा दे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आज 9 जुलाई को सुबह आठ बजे से चंपाबाग बगीची में आचार्यश्री के सानिध्य में वीर शासन जयंती बनाई जायेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









