कॉम्बिंग गश्त में 209 वारंटियों को पकड़ा, 328 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक
Jul 08 2025
ग्वालियर। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर गत रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान एएसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी, गजेन्द्र वर्धमान, श्रीमती सुमन गुर्जर व पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। इस अवसर पर एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
गत रात कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने 119 स्थाई वारंट, 90 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 174 गुण्डा एवं 154 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना पुरानी छावनी, सिरोल एवं माधौगंज में अवैध शराब के 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये और कॉम्बिंग गश्त के दौरान विभिन्न थानों में 9 अन्य प्रकरणों में 17 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई हैं।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की।
एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









