शिक्षा अज्ञान के अंधकार को दूर करता है: विधायक डॉ. सिकरवार
Jun 22 2025
ग्वालियर। शिक्षा एक ऐसा प्रकाश है, जो अज्ञान के अंधकार को दूर करता है और हमें एक बेहतर इंसान बनने में सहायता करता है। छात्र जीवन में शिक्षा का महत्व सबसे अधिक होता है, क्योंकि यह वही समय होता है जब व्यक्तित्व और सोच का निर्माण होता है। सही मार्गदर्शन और प्रेरणादायक विचार एक छात्र को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाती है। यह विचार जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने मेधावी छात्र-छात्राओं सम्मान समारोह कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये व्यक्त किये।
जन उत्थान न्यास के तत्वाधन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 551 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह चेतकपुरी चौराहा के पास स्थित तोरण वाटिका में किया गया। कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि 22 टॉपर छात्र-छात्राओं को न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कृष्णा सिंह मल्हौत्रा, मयंक दोहरे, विशाल, कुश प्रजापति, श्रेष्ठ प्रताप सिंह चैहान, मयंक कुमार गोयल, निशांत राजौरिया, राज प्रजापति, निशांत माहौर, अनंत जाटव, सरगम शर्मा, लता रावत, मान्या साहू, योगिता कुमार, गुडिया, प्राची शर्मा, ऋषिका कुशवाह, कोमल श्रीवास्तव, स्नेहा साहू, प्राची बाथम, निधि पाल, सुष्मिता आदि को सायकिल भेंट की तथा प्रतिभा सम्मान स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला पहनाकर एवं पेन सेट भेंटकर सभी का सम्मान किया। साथ ही ग्वालियर की टॉपर छात्रा सौम्या अग्रवाल को 5100 रूपये नगद पुरस्कार न्यास की ओर से सम्मान स्वरूप दिया गया।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. सिकरवार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि विद्यार्थी जीवन हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काल माना जाता है। हमारे भविष्य के सपने, इच्छाएँ और आशाएँ इस पर निर्भर हैं कि यदि हम विद्यार्थी जीवन में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उसका सही उपयोग करें तो भविष्य में सफल होंगे। विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि आज अगर आप गंभीर नहीं हैं, तो हम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह सिर्फ किताबों में लिखे शब्दों को याद करना नहीं है, बल्कि जीवन को समझने और बेहतर बनाने का तरीका सिखाती है।
विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि आज की दुनिया में शिक्षा के बिना जीवन अधूरा माना जाता है। शिक्षा न केवल नौकरी पाने में मदद करती है, बल्कि एक अच्छा इंसान बनने की दिशा में भी मार्गदर्शन करती है। शिक्षा ही अनुशासन व सही संस्कृति की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है। एक शिक्षित व्यक्ति न केवल अपने जीवन को सुधार सकता है, बल्कि समाज और देश के विकास में भी योगदान देता है। शिक्षा का मतलब सिर्फ स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई नहीं है, बल्कि हर वह चीज जो हमें सिखाती है और बेहतर बनाती है, वह शिक्षा का हिस्सा है। आज के समय में हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा से ही गरीबी, बेरोजगारी और अज्ञानता जैसी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









