योग मन, आत्मा और तनाव को शांत रखता है:अशोक गर्ग

Jun 21 2025

ग्वालियर। इस अतुल्नीय भारत के योग को पुरी दुनिया ने आत्मसात किया है योग गुरु बाबा रामदेव ने इसे पूरी दुनिया तक पहुंचाकर भारत को विश्व योग गुरु बनाया। योग कोई धर्म या जाति नहीं है, ये हमारे जीवन के जीने का एक आत्मसात करने का महत्वपूर्ण तरीका है। योग हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है योग भावनात्मक सकारात्मक संतुलन और स्थिरता प्रदान करता है। यह जीवन में आत्म-जागरूकता और आत्मविश्वास को  बढ़ाता हैं। 
भारत द्वारा 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ के 177 सदस्यों  के समक्ष प्रस्ताव रखा जिसे 21 जून को योग दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। जिसे प्रथम बार 21 जून 2015 को पूरी दुनिया में रिकॉर्ड लोगों के साथ मनाया गया।
योग दिवस को मनाने के लिए आज भारत द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को ले जाने का मुख्य उद्देश्य आज की हमारी जिंदगी में दौड़भाग, भौतिकवादी सुख भरी जिंदगी में भागम भाग बनी हुई है, जो तनाव ग्रस्त से भरी हुई है। जिससे हमारे स्वस्थ जीवन के, स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। अपने जीवन में तनाव और स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए योग करना हमारे लिए अति आवश्यक हो गया है।
स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन और हमारे शरीर में ऊर्जा  की ओर बढऩे का इस आधुनिक जीवन शैली ओर भौतिक सुख साधनों की भागदौड़ में योग एक संजीवनी की तरह  काम करता है। जो न केवल हमारे शरीर को निरोग रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी शांत रखता है, साथ ही इसका पर्यावरण में भी महत्वपूर्ण योगदान है। योग हर वर्ग के लिए है, हमें चाहिए कि हम प्रतिदिन योग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि हम एक स्वस्थ, सुखी समाज और देश का निर्माण कर सकें।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वयं योग प्रेमी है और साथ ही योग दिवस पर स्वयं योग कर देश के साथ पूरी दुनिया को एक संदेश देते है, भारत के प्रत्येक स्कूल, कालेज, विभिन्न संगठनों, समुदायों और बड़े स्तर पर योग शिविर का आयोजन इस योग दिवस पर किया जाता है।
भारत द्वारा प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग अलग थीम पर योग दिवस मनाया जाता रहा है इस वर्ष 2025 की थीम  योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ रखी गई है।
डब्ल्यूएचओ द्वारा भारत के साथ मिलकर एक योग ऐप लॉन्च किया गया है जिसका नाम है डब्ल्यूएचओ एम योग इसमें योग से सम्बन्धित वीडियो, ऑडियो सभी तरह की जानकारी उपलब्ध है। योग जीवन को स्वस्थ और निरोग रखता है इसलिए हमेशा योग करे और स्वस्थ रहे।